{"_id":"5e403cca8ebc3ee60a4f9a60","slug":"rok-hatee-bijalee-stor-se-milega-nijee-nalakoop-ka-saamaan-kannauj-news-knp5435856186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक हटी, बिजली स्टोर से मिलेगा निजी नलकूप का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक हटी, बिजली स्टोर से मिलेगा निजी नलकूप का सामान
विज्ञापन
बिजली स्टोर में ट्रक से ट्रांसफार्मर उतारते कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। निजी नलकूपों के लिए सामान के उठान पर लगी रोक हटा दी गई है। ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल आने के बाद सोमवार से निजी नलकूपों को चालू करने के लिए सामान बांटा जाएगा। ट्रांसफार्मर से लेकर बिजली के पोल व अन्य सामान सीरियल नंबर के आधार पर दिया जाएगा। 260 सीरियल नंबर तक के उपभोक्ताओं को सामान दिया जा चुका है। अब इसके बाद के उपभोक्ताओं को सामान दिया जाएगा।
निजी नलकूप के कनेक्शन लेने के लिए स्वीकृत आवेदकों को सोमवार से इन्हें चालू करने के लिए सामान बांटा जाएगा। अभी तक निजी नलकूप का सामान बांटने पर विभाग ने रोक लगा रखी थी। इससे उपभोक्ता भटक रहे थे। स्टोर में सामान की कमी को दूर कर लिया गया है। निजी नलकूप की लाइन बनाने में उपयोग होने वाला सामान मंगाया गया है। कुछ मैटेरियल कम है। इसे मंगाया जा रहा है। हाल ही में 250 बिजली के पोल व 48 ट्रांसफार्मर विभाग ने कन्नौज बिजली स्टोर भेजे हैं।
अभी नए कनेक्शन देने संबंधी कोई आदेश नहीं आया है। पूर्व में निजी नलकूप के कनेक्शन की स्वीकृति पा चुके उपभोक्ताओं को सामान बांटने का आदेश दिया गया है। बिजली स्टोर के एसडीओ विशाल वर्मा ने बताया कि पूर्व में 450 उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर नहीं मिले थे। तीन माह पहले कुछ ट्रांसफार्मर आने से यह संख्या घटकर 226 रह गई है। पोल पर्याप्त हैं। 261 सीरियल नंबर से 400 सीरियल नंबर तक के उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
निजी नलकूप के कनेक्शन पर लगी रोक जारी
बिजली विभाग ने छूट पर निजी नलकूप के कनेक्शन देने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोक लगा रखी है। रोक की वजह विभाग के पास निजी नलकूप की लाइन बनाने के सामान की कमी है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ने कहा है कि जब तक पुराने कनेक्शन धारकों को सारा सामान न दे दिया जाए, तब तक नए कनेक्शन धारकों की फाइल रोक कर रखें। बाद में नए कनेक्शन की फाइलों को स्वीकृति दी जाएगी।
स्टोर में पूरा नहीं सामान, होगी दिक्कत
बिजली स्टोर में सामान की कमी है। इससे सभी 226 उपभोक्ताओं को यह मिल पाना संभव नहीं है। ट्रांसफार्मर वितरण के बाद भी 176 उपभोक्ता ट्रांसफार्मर से वंचित रहेंगे। इन्हें कंपनी से ट्रांसफार्मर आने के बाद ही मुहैया होंगे। तब तक प्रतीक्षा करनी होगी।
बिजली स्टोर में निजी नलकूप के मैटेरियल की कमी को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोई न कोई सामान स्टोर में आ रहा है। इसे कनेक्शन धारकों को मुहैया कराया जाएगा।
जीपी यादव (अधीक्षण अभियंता)