फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rod ke kinaare bore mein band mila yuvatee ka shav

रोड के किनारे बोरे में बंद मिला युवती का शव

Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
rod ke kinaare bore mein band mila yuvatee ka shav
मामले की जानकारी लेते एएसपी विनोद कुमार। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। फर्रुखाबाद रोड के किनारे रुद्रपुर गांव के पास युवती का शव बोरे में बंद मिला है। पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकलवाया। युवती की हालत को देखकर रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब फर्रु खाबाद रोड पर रुद्रपुर गांव के सामने राहगीरों ने सड़क के किनारे एक बोरा देखा। इन्हें मामला संदिग्ध लगा। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बोरे में युवती की लाश निकली। युवती के हाथ पैरों को प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया था। युवती की उम्र 25 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। युवती के गले के अलावा पेट पर चोटों के निशान थे। चेहरा खून से सना था। युवती आर्टिफिशियल कुंडल पहने थी। शव से युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सीओ शिव कुमार थापा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठे किए। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल से मामले की जानकारी ली। काफी तलाश के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। शिनाख्त के लिए उसकी फोटो भेजी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद के अलावा आसपास के गांवों में भी संपर्क
फर्रुखाबाद रोड पर युवती का शव मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के बहोरिकपुर के अलावा आसपास के गांवों में युवती की शिनाख्त के प्रयास किए गए। युवती के फोटो को विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप में पोस्ट कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यातायात व्यवस्था को संभाले रही पुलिस
फर्रुखाबाद रोड पर युवती का शव मिलने के बाद जो भी वाहन इधर से गुजरता, वह भीड़ देखकर रुक जाता। इससे भीड़ को मौके से हटाने व यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed