{"_id":"6450171e23525e1dc70aed94","slug":"robbed-after-eight-years-and-report-fatal-attack-kannauj-news-c-12-1-210161-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आठ साल बाद लूट और\n जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आठ साल बाद लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट
Tue, 02 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 02 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
चपुन्ना। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी का झांसा देकर चार बीघा जमीन का बैनामा करा लिया गया। नौकरी देने या जमीन वापस करने की मांग करने पर बेटे को आरोपियों ने गोली मार दी। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आठ साल बाद आरोपियों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमला सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम भावलपुर निवासी जुगराज ने बताया कि उसके पिता जसकरन को रामबाबू तिवारी व कमलेश तिवारी ने अपने विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल चपुन्ना में चतुर्थ श्रेणी का लालच देकर चार बीघा जमीन का बैनामा करा लिया था, लेकिन उनके स्थान पर ग्राम जरियापुर निवासी जसकरन पाल को नौकरी पर रख लिया। नौकरी की बात करने पर हीलाहवाली करते रहे। उसके पिता की साल 2014 में मौत हो गई। पिता की मौत के बाद जब उसने नौकरी या जमीन वापस करने की बात कही तो वह लोग बहाना बनाते रहे।
आठ अप्रैल 2015 को संदीप तिवारी ने उसे अपने भट्ठे पर बुलाया। जब वह भट्ठे पर जा रहा था तो सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे प्रदीप, संदीप, दीपक व कमलेश ने उसको पकड़ लिया। दीपक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक उसके सीने पर लगाकर उसकी जेब से दो हजार रुपये लूट लिए और उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली उसके बायें पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाने में शिकायत करने पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आठ साल बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।