फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   road safety month

डीएम, एसपी सड़क पर उतरे, 455 वाहनों के कटवाए चालान

Thu, 21 Jan 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
road safety month
सड़क सुरक्षा माह के तहत जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग पर बिना हेलमेट बाइक सवार को रोकते एआरटीओ संजय कु - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन जिला मुख्यालय पर डीएम, एसपी के नेतृत्व में एआरटीओ व पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य कमी मिलने पर वाहनों के चालान काटे। तिर्वा क्रासिंग पर अफसरों ने खुद वाहन रोक कर 455 चालान कटवाए।
विज्ञापन

जीटी रोड सरायमीरा में डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत कुमार की अगुवाई में गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी विनोद कुमार व सीओ सदर भी रहे। करीब आधे घंटे तक अधिकारी जीटी रोड पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने और रजिस्ट्रेशन नंबर न मिलने पर वाहनों को रोक कर ऑनलाइन चालान काटा गया। एआरटीओ संजय कुमार झा ने 73 व पुलिस ने 382 वाहनों के चालान काटे। कुल 455 वाहनों के चालान काटे गए। जिले के आला अधिकारियों के मौजूद रहने से वाहन स्वामी पैरवी नहीं करा सके। इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed