{"_id":"6009b6778ebc3e2e69157b3a","slug":"road-safety-month-kannauj-news-knp6073563193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर होगी वाहन चालकों की आंखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर होगी वाहन चालकों की आंखों की जांच
विज्ञापन
कन्नौज। सड़क सुरक्षा माह के तहत एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया जाएगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद सीएमओ ने यह निर्णय लिया है।
मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले से निकले एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को रोक कर उनकी आंखों की जांच की जाएगी। इसका आदेश शासन ने जिलाधिकारी को भेजा है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने शासन के आदेशों का पालन शुरू कर दिया है। जिले के छह टोल प्लाजा पर डॉक्टरों को आंखों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक टीम के साथ चयनित टोल प्लाजा पर पहुंच कर पुलिस के सहयोग से वाहन चालकों को रोक कर आंखों की जांच करें। आंखों में किसी तरह की दिक्कत होने पर चालक को उपचार कराने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ ने बताया कि रोज एक टोल प्लाजा पर चेकिंग होगी। इससे अधिकतर वाहन चालकों की आंखों की जांच हो सकेगी। भारी व हल्के वाहनों के चालकों की जांच की जाएगी। अगर चालक किसी का निजी वाहन चलाता है और मालिक साथ में हैं तो उन्हें भी चालक की आंखों में कमी के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
नेत्र शिविर में 26 रोगी आपरेशन के लिए चुने गए
कन्नौज। मदर टेरेसा फाउंडेशन की ओर से ग्राम इब्राहीमपुर में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। जांच के बाद 26 रोगियों को आपरेशन के लिए कानपुर भेजा गया। मदर टेरेसा फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव मजहर हसन खान ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय कानपुर के विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष दीक्षित व डॉ. दीपक कुमार ने 105 लोगों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया। 26 लोगों को आपरेशन के लिए चुना गया। रियाज अहमद ने क्षेत्रीय जनता में प्रचार प्रसार का जिम्मा उठाया। शिविर में शमसुल हसन, उबैद अहमद, आसिफ, दिलदार, अकील खान, संतोष, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)