{"_id":"5e12288f8ebc3e87ce3eb988","slug":"road-accident-kannauj-news-knp536561368","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी से टकरा बाइक सवार किसान की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी से टकरा बाइक सवार किसान की मौत, हंगामा
विज्ञापन
कन्नौज। शनिवार की शाम छुट्टा मवेशी से टकरा कर बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। दूसरे दिन परिजनों ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली के गांव रामपुर मुढ़ेरी काजिम हुसैन निवासी मनोज कठेरिया (35) पुत्र रामादीन शनिवार शाम गांव के दो युवकों के साथ बाइक से गया था। रात करीब आठ बजे मनोज बाइक से कहीं जा रहा था। तभी ठठिया थाना क्षेत्र के मानीमऊ-ठठिया रोड पर बेहटा गांव के पास गोशाला के सामने अचानक छुट्टा मवेशी सामने आ गया। इससे अनियंत्रित होकर बाइक रोड पर गिर गई। इससे हादसे में मनोज की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव गृह भेज दिया। जिला अस्पताल में परिजन पहुंचे। सुबह होने पर परिजनों ने गांव के दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि शाम को पति 20 हजार रुपये लेकर गांव के दो लोगों के साथ गए थे। उन लोगों ने रास्ते में हत्या कर शव फेंक दिया। जानकारी पर पहुंचे उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे ने परिजनों को शांत कराया। वहीं ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत हुई है। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा छानबीन चल रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई।