{"_id":"5e989bd18ebc3e76ac0aa6e7","slug":"ritaayard-pradhaanaadhyaapak-kee-patnee-bhee-korona-pojitiv-gaanv-seel-kannauj-news-knp5555735179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड प्रधानाध्यापक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड प्रधानाध्यापक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, गांव सील
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विनोद यादव से जानकारी लेते डीएम राकेश कुमार मिश्रा और साथ में मौजूद एसपी अमरेंद्र प
- फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। असालताबाद ग्राम पंचायत के गांव बहादुरपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और उनके दो बेटों के बाद पत्नी की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बदलेपुरवा गांव के एक कोरोना संक्रमित को मिलाकर अब तक जिले में कुल पांच कोरोना पॉजिटिव के स सामने आ चुके हैं। बहादुरपुर गांव के चारों कोरोना संक्रमितों को तिर्वा सीएचसी में बनाए गए कोविड-19 हास्पिटल में रखा गया है। परिवार के लोगों के संपर्क में आने वाले नौ और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, जिला प्रशासन ने बहादुरपुर गांव के आसपास के 34 गांवों को रेड जोन में शामिल कर लिया है। यहां के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 74 टीमें बनाई हैं। डीएम, एसपी, एसडीएम छिबरामऊ और सीएमओ ने टीम के साथ बहादुरपुर गांव का निरीक्षण किया। असालताबाद ग्राम पंचायत को फायर ब्रिगेड की मदद से सैनिटाइज कराया गया है। गांव की सीमा को सील किया जा चुका है।
विशुनगढ़ के एक प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त वृद्ध , इनके दो बेटों, पत्नी और भतीजे के सैंपल 13 अप्रैल को लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया था। बुधवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक और दो बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने पत्नी और भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव बताई थी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्नी की जांच रिपोर्ट को भी पॉजिटिव बताया गया। भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव है। एक ही परिवार के चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने से अब जिले में यह संख्या पांच हो गई है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक और दो बेटों के बाद पत्नी को भी तिर्वा सीएचसी में बने कोविड-19 हास्पिटल में क्वारंटीन कर इलाज शुरू किया गया है।
गांव की सीमाओं को सीलकर पुलिस तैनात की गई है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला और सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने गांव का निरीक्षण किया। एसडीएम और प्रधान को निर्देश दिए कि गांव के लोगों को किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होनी चाहिए। घर-घर जाकर दूध, सब्जी, राशन, दवा और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। गांव के ही एक स्कूल में अस्थायी परचून की दुकान भी खुलवा दी गई है। इससे कि जरूरत पर लोग यहां से सामान ले सकें। पूरी ग्राम पंचायत को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
बहादुरपुर के आसपास के 34 गांवों को रेड जोन में शामिल किया गया है। यहां के प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग और संदिग्धों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 74 टीमें बनाई हैं। एसीएमओ और जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए नोडल अफसर नियुक्त किए गए डॉ. केसी राय ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की पत्नी की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना केस बढ़कर अब पांच हो गए हैं। चार को तिर्वा सीएचसी में बने कोविड-19 हास्पिटल में और बदलेपुरवा में मिले कोरोना संक्रमित को सरसौल के कोविड-19 हास्पिटल में रखा गया है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के परिवार के संपर्क में आने वाले परिवार और रिश्तेदारी के छह और गांव के तीन और लोगों को मिलाकर कुल नौ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
परिवार ऐसे आया कोरोना की चपेट में
रिटायर्ड प्रधानाध्यापक को दो अप्रैल को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। परिजनों ने आगरा के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया था। छह अप्रैल को यह डिस्चार्ज होकर घर आ गए। बाद में इसी हास्पिटल का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया। डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की तलाश की गई तो सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक का नाम सामने आया। आगरा जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर 13 अप्रैल को एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला के निर्देश पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक और इनके बेटों, पत्नी और भतीजे के सैंपल जांच के लिए सैफई मेडिकल कालेज भेजे गए। यहां से बुधवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक और दो बेटे कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग ने पत्नी और भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव बताई थी। गुरुवार को पत्नी की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव बताई गई।