फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rising water level is fatal, diseases spread when it decreases

Kannauj News: जलस्तर बढ़ना जानलेवा, घटने पर फैलती बीमारियां

Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rising water level is fatal, diseases spread when it decreases
कन्नौज। जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने बुधवार को बाढ़ संभावित क्षेत्र व गंगा के जलस्तर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कहा कि जलस्तर बढ़ना तो जानलेवा है साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि जलस्तर घटने पर बीमारियां पैर पसारती हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग अभी से सतर्क रहे और शिविर लगाकर लोगों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने गंगाघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र कासिमपुर, कटरी गंगपुर व बक्सीपुरवा के ग्रामीणों ने बातचीत कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद की जाए। राहत कार्यों में कोताही न बरती जाए। पंचायत भवन में जाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कई स्थानों पर जल निकासी की समस्या बताई, इस पर मंत्री ने शीघ्र समस्या निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सा टीमें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए पहले से प्रबंध किए जाएं। संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए पशुओं के लिए चारे, तथा ठहरने एवं पशु चिकित्सा की अच्छी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जलस्तर घटने पर अधिकतर बीमारियां फैलती हैं। कैंप लगाकर बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए। राहत शिविर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन और बिजली आपूर्ति पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर दाखिला कराया जाए। इस अवसर पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, एडीएम आशीष कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed