फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Returning home farmer dies after falling in a well

घर लौट रहे किसान की कुएं में गिरने से मौत

Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Returning home farmer dies after falling in a well
Returning home farmer dies after falling in a well - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। खेत से घर लौट रहे किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। खासी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला जा सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगापुरवा निवासी जयराम कनौजिया (80) के गांव के उत्तरी दिशा की ओर खेत हैं। गुरुवार को आलू खुदाई का काम चल रहा था। रात करीब सात बजे यह खेत के पास से हाथ मुंह धोकर घर लौट रहे थे। यह कुछ दूरी पर करीब 50 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए। काफी देर तक जयराम घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। बेटे सुभाष कनौजिया ने तलाश शुरू कर दी। खेत के सूखे कुएं की ऊपरी सतह पर पिता की लाठी दिखाई पड़ने पर शंका हुई। टार्च की रोशनी में कुएं में देखा तो जयराम नजर आए। आनन-फानन में रस्सियों के सहारे कई लोग कुएं में उतरे। तब तक जयराम की मौत हो चुकी थी। तकरीबन एक दर्जन लोगों ने शव को बाहर निकाला। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र सुभाष ने बताया कि खेत से लौटने के बाद पानी की हौद में पिता ने हाथ धोए थे। नजर कमजोर होने के कारण कुआं नहीं दिखाई पड़ा होगा। इससे इसमें गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed