{"_id":"5de163ba8ebc3e54f143b88d","slug":"returning-from-engagement-bolero-falls-into-canal-father-dies-kannauj-news-knp5290465162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई से लौट रही बोलेरो नहर में गिरी, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई से लौट रही बोलेरो नहर में गिरी, पिता की मौत
विज्ञापन
रोते बिलखते ज्ञान सिंह के परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। सगाई कार्यक्रम से लौट रही बोलेरो बेकाबू होकर निचली गंग नहर में गिर गई। हादसे में पिता की मौत हो गई। परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। पीड़ित परिवार ने चालक पर जेवर लूटने का आरोप लगाया है।
ठठिया थाना क्षेत्र के भरतापुर गांव निवासी 45 वर्षीय ज्ञान सिंह के बेटे धीरज की शादी कानपुर देहात के सरमनखेड़ा गांव में तय हुई थी। ज्ञान सिंह अपने बेटे धीरज और परिवार के लोगों के साथ बुधवार को बोलेरो से सगाई करने गए थे। सगाई के बाद सभी लोग लौट रहे थे। रात करीब दस बजे ठठिया थाना क्षेत्र के ऐमा पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर निचली गंग नहर में गिर गई। हादसे में ज्ञान सिंह की मौत हो गई।
परिवार के शुभम पुत्र सुरेश, पूजा, शिवानी पुत्री सुरेश, धीरज कुमार, अवधेश पुत्र सुमेर, उर्मिला पत्नी राधेश्याम घायल हो गईं। पीछे आ रहीं दो कारों में सवार रिश्तेदारों ने इन्हें निकाल कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि बोलेरो चालक हादसा होते ही जेवरों से भरे झोले को लेकर भाग निकला। करीब दो लाख कीमत के जेवर थे। थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फौती सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।