फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Retired soldier trying to looting

रिटायर्ड सैनिक से लूटपाट की कोशिश

Thu, 18 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 18 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier trying to looting

बाइक सवार लुटेरों ने कोतवाली के पास रिटायर्ड फौजी

विज्ञापन
का रुपयों से भरा थैला झपट्टा मारकर लूटने की कोशिश की, पर घटना को अंजाम देने में असफल रहे। पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई, पर वह हत्थे नहीं चढ़े।

क्षेत्र में बेखौफ लुटेरे आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालत यह हो गई कि अब तो लुटेरे पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए कोतवाली के सामने भी घटना को अंजाम देने से नहीं चूकते। ग्राम सैंसारपुर निवासी मान सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। उनका बेटा महेंद्र दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है।

उसकी फीस जमा करने को गुरुवार को मान सिंह ने स्टेट बैंक से रुपये निकालने आए थे। दोपहर को उन्होंने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले और साथ लाए थैले में रख लिए। इसके बाद वह वापस घर के लिए पैदल ही चल पड़े। जब वह सब्जी मंडी में कोतवाली के पास पहुंचे और सड़क किनारे लगी एक ठेली से अदरक खरीदने लगे, तभी उनके पास लाल रंग की पल्सर बाइक में सवार दो युवक रुके।

इस दौरान बाइक में पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका थैला लूटने का प्रयास किया। इस बीच दोनों में काफी खींचतान भी हुई। शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश उसे धक्का देकर भाग निकले। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और वहां मौजूद एसएसआई नवीन कुमार को घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने मौके पर दो सिपाही भेजकर मामले की जांच कराई। पुलिस अब उन लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed