फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Reservation of six municipal bodies changed in three months

Kannauj News: तीन महीने में बदला छह नगर-निकायों का आरक्षण

Thu, 30 Mar 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Reservation of six municipal bodies changed in three months
कन्नौज। तीन महीने पहले दिसंबर 2022 में घोषित नगर निकायों के आरक्षण में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। ओबीसी आयोग के गठन के बाद शासन ने नए सिरे से आरक्षण लिस्ट जारी किया है। इसमें जिले की आठ में से छह नगर निकायों में अध्यक्ष पद का आरक्षण बदल गया है। दो नगर पंचायतों सौरिख व तालग्राम का आरक्षण दिसंबर 2022 की तरह ही अनारक्षित है। हालांकि अनंतिम सूची पर छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। उसके बाद फाइनल सूची प्रकाशित होगी। सदर नगर पालिका की सीट महिला घोषित हो गई है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की ओर से गुरुवार की देर शाम को नगर निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। नए आरक्षण के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं के साथ ही चुनाव लड़ने की तैयाती शुरू हो गईं हैं। हालांकि 10 से 15 अप्रैल तक नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की भी उम्मीद है। आरक्षण की सूची आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई। शांत पड़े दावेदार भी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उधर, नए आरक्षण से कई संभावित दावेदारों को हताशा भी हाथ लगी है। कन्नौज की सीट पहले पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई थी, जिससे निवर्तमान चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री चुनाव की दौड़ से बाहर हो गए थे। अब अध्यक्ष पद की सीट बदलकर महिला हो गई है। कहा जा रहा है कि निवर्तमान चेयरमैन के परिवार से कोई महिला प्रत्याशी बन सकती है। इसके अलावा अन्य कई लोगों के नाम चर्चाएं हैं। ईओ नगर पालिका परिषद नीलम चौधरी ने बताया कि छह अप्रैल तक आरक्षण पर आपत्तियां लखनऊ के स्थानीय निकाय निदेशालय कार्यालय में दी जा सकतीं हैं। उसके बाद अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

-----------------
2017 की ही तरह है पांच निकायों का आरक्षण
शासन की ओर से जारी आरक्षण की नई लिस्ट के मुताबिक वर्ष 2017 में जो आरक्षण था, वही आरक्षण अब 2023 में होने वाले चुनाव में भी रहेगा। वर्ष 2017 में दो नगर पालिकाओं छिबरामऊ व गुरसहायगंज की सीट अनारक्षित थी। इसे फिर से इसी तरह अनारक्षित ही रखा गया है। तीन महीने पहले जारी हुई लिस्ट में यह दोनों सीट आरक्षित श्रेणी में आ गई थीं। छिबरामऊ ओबीसी वर्ग के लिए और गुरसहायगंज महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। इसी तरह तीन नगर पंचायतों सौरिख, समधन व सिकंदरपुर का आरक्षण भी वर्ष 2017 की ही तरह यथावत है। सौरिक्ष और सिकंदपुर सीट अनारक्षित थी। समधन सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित थी, यह फिर से उसी तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सौरिख में कोई फेरबदल नहीं
सौरिख नगर पंचायत की सीट वर्ष 2017 में भी अनारक्षित थी। पिछले साल जारी लिस्ट में भी यह अनारक्षित थी। अब नए सिरे से जारी लिस्ट में भी यह अनारक्षित ही है। इसे लेकर लोगों में काफी चर्चा है।
------------------
सदर सीट दूसरी बार महिला हुई
सदर नगर पालिका की सीट दूसरी बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इसके पहले 2012 में पहली बार यह सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी। तब सांसद सुब्रत पाठक की मां सरोज पाठक पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 2017 में यह सीट अनारक्षित हुई तो, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। अब फिर से यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई है। इसके अलावा हर बार यह सीट अनारक्षित ही रही है। हालांकि तीन महीना पहले जारी हुई लिस्ट में यह ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुई थी। तब इस वर्ग के कई दावेदार सामने आए थे। अब फिर से हुए बदलाव से उनके अरमानों पर पानी फिर गया है।

----
इस तरह आरक्षित थी नगर निकायों की सीट

निकाय 2017 का आरक्षण 2022 का आरक्षण 2023 का नया आरक्षण
नगर पालिका परिषद: कन्नौज अनारक्षित ओबीसी महिला महिला छिबरामऊ अनारक्षित ओबीसी अनारक्षित गुरसहायगंज अनारक्षित महिला अनारक्षित नगर पंचायत: तिर्वा महिला अनारक्षित ओबीसी महिला तालग्राम ओबीसी महिला अनारक्षित अनारक्षित सौरिख अनारक्षित अनारक्षित अनारक्षित
समधन महिला अनारक्षित महिला सिकंदरपुर अनारक्षित ओबीसी अनारक्षित
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed