फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Reprimanded for not showing the attendance register, condition worsened

Kannauj News: हाजिरी रजिस्टर न दिखाने पर फटकारा, हालत बिगड़ी

Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded for not showing the attendance register, condition worsened
तालग्राम। पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ को फार्मासिस्ट ने हाजिरी रजिस्टर नहीं दिखाया तो डांट सुननी पड़ी। बीडीओ की फटकार के बाद फार्मासिस्ट की हालत बिगड़ गई। स्टाफ और पुत्र ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

तालग्राम पशु चिकित्सालय पर वैट फार्मासिस्ट राजेश कुमार की तैनाती है। वह पहले से भी पैरालिसिस और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। उनके मुताबिक कानपुर में इलाज चल रहा है। गुरुवार सुबह आठ बजे पुत्र सचिन के सहयोग से ड्यूटी करने अस्पताल पहुंचे। डॉ. विकराल एक्सप्रेसवे पर गोवंश के घायल की सूचना पर इलाज के लिए गए थे। सुबह 8: 20 बजे पर बीडीओ तालग्राम मनोज गुप्ता निरीक्षण करने पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर मांगा। तो बताया कि डॉक्टर की अलमारी में रखा है। इस पर बीडीओ ने फार्मासिस्ट को फटकारा। बीडीओ के जाते ही फार्मासिस्ट की हालत बिगड़ गई। स्टाफ और पुत्र ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉ. योगेश वर्मा ने जांच और प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सीएचसी के डॉ. योगेश ने बताया कि बीपी बढ़ जाने घबराहट से हालत बिगड़ी है, ईसीजी की जांच के लिए रेफर किया गया है। फार्मासिस्ट के पुत्र सचिन ने भी बताया कि पिता को उसके सामने बीडीओ ने हड़काया जिससे सदमा पड़ने से हालत खराब हुई है।
विज्ञापन

----------------------
बीडीओ बोले, फटकार की बात गलत
इस बारे में बीडीओ मनोज गुप्ता का कहना है कि सीडीओ के आदेश पर अस्पताल का निरीक्षण करने गए थे। दो दिन से डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं मिल रहे थे। फार्मासिस्ट ने उपस्थिति रजिस्टर नहीं दिखाया। इस मामले से सीडीओ को अवगत करा दिया है। फटकार की बात निराधार है। वह पहले से बीमार चल रहा था इससे हालत बिगड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पशु चिकित्साधिकारी बोले, बीडीओ ने फटकारा
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने बताया कि वह यूपीडा सहायक अधिकारी की सूचना पर एक्सप्रेसवे पर घायल गोवंश का इलाज कराने गए थे। वापस अस्पताल आने पर पता चला कि बीडीओ आए थे और फार्मासिस्ट को फटकार लगाई, जिससे हालत बिगड़ गई। पहले से भी वह अस्वस्थ रहता था। मामले से सीवीओ को अवगत करा दिया है।

--------------------------------------
फार्मासिस्ट ने उपस्थित रजिस्टर नहीं दिया
तेराजाकेट। पशु चिकित्सालय में लगातार तीसरे दिन उपस्थित चेक करने गए बीडीओ को अस्पताल के फार्मासिस्ट ने उपस्थित रजिस्टर नहीं दिया। जिस पर बीडीओ ने सूचना सीडीओ को भेज दी है। इन दिनों में सभी विभागों में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सरकारी कर्मचारियों की कार्यालय में समय पर उपस्थित निरीक्षण का क्रम चल रहा है। तालग्राम विकास खंड के बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता को तालग्राम सराय प्रयाग के पशु चिकित्सालय तथा सराय प्रयाग में स्थित बीआरसी में कर्मचारियों की उपस्थित की निरीक्षण के निर्देश सीडीओ आरएन सिंह ने दिए हैं। बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 व 14 जून को तालग्राम पशु चिकित्सालय में निरीक्षण पर डा. विकराल सिंह अनुपस्थिति मिले। गुरूवार भी सुबह 8.20 पर पशु चिकित्सालय पहुंचे तो ड्यूटी पर फार्मासिस्ट मौजूद थे, डाक्टर नहीं मिले। फार्मासिस्ट से उपस्थित रजिस्टर मांगा गया तो उसने नहीं दिया। इसकी सूचना उन्होंने सीडीओ को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed