फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report of deadly attack on six including SP leader Nawab, two brothers

सपा नेता नवाब, दो भाइयों समेत छह पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Sat, 09 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Report of deadly attack on six including SP leader Nawab, two brothers
फायरिंग और पथराव के बाद गांव में सन्नाटा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। वर्चस्व को लेकर कटरी के अडंगापुर गांव में शुक्रवार रात हुए संघर्ष में पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता नवाब सिंह यादव, उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल उर्फ नीलू यादव समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमले में घायल दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनका लखनऊ और कानपुर के अस्पताल में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अड़ंगापुर गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता नवाब सिंह यादव और गांव के पूर्व प्रधान दिवंगत शिवराम पहलवान गुट के बीच कई दशकों से रंजिश चल रही है। चुनाव को लेकर कई बार दोनों गुटों में मारपीट और फायरिंग हो चुकी है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों गुटों के बीच करीब एक घंटे तक कई राउंड फायरिंग और पथराव हुआ। इससे कटरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस संघर्ष में पूर्व प्रधान शिवराम पहलवान के परिवार के रामचंद्र और कौशलेंद्र यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

रामचंद्र का लखनऊ के नर्सिंग होम में उपचार हो रहा है। कौशलेंद्र कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती हैं। घटना के दूसरे दिन शनिवार को शिवराम पहलवान के भाई दिनेश ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल उर्फ नीलू यादव, भतीजे विजेंद्र उर्फ भोले, अमन, विवेक और रामपुर गांव निवासी सुरजीत यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दिनेश ने बताया कि चचेरे भाई रणधीर सिंह प्रधानी का चुनाव लड़े थे। तभी से आरोपी रंजिश मानते हैं। इन्होंने परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed