फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report filed against 40 people including 20 named accused for blocking the road by placing dead body

Kannauj News: शव रखकर जाम लगाने में 20 नामजद समेत 40 पर रिपोर्ट

Mon, 01 Sep 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 40 people including 20 named accused for blocking the road by placing dead body
ठठिया। गांव पट्टी के रहने वाले युवक की हरियाणा के हिसार में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शनिवार को ठठिया-तिर्वा मार्ग पर शनिवार को शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने सड़क पर शव रखने के मामले में रविवार को 20 नामजद समेत 40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पट्टी निवासी हरिगोपाल 26 अगस्त को हरियाणा के हिसार में काम करने गए थे। 29 अगस्त को हरिगाेपाल की हिसार में मौत हो गई थी। मौत के बाद कार्रवाई को लेकर परिजनों ने ठठिया-तिर्वा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया था और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया था। पुलिस ने सड़क पर जाम लगाने के मामले में पट्टी गांव निवासी अवनीश तिवारी, सुरेश, सर्वेश बाथम, राहुल, रोहित सर्वेश, अखिलेश, राजीव, दीपू, प्रेमचंद व बगवतपुर्वा गांव निवासी प्रवीण, कानपुर नगर निवासी राजेश, दीपक, कड़ेरा गांव निवासी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा जवाहरपुरवा निवासी मनोज, असकरनपुरवा निवासी गोविंद, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रौतामई गांव निवासी विकास, फतेहगढ़ के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मुथली गांव निवासी गुरुदेव, खागा के पूर्व गांव निवासी परशुराम, मलिकापुर गांव निवासी संतराम, फतुआंपुर गांव निवासी कल्लू समेत 40 लोगों पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि परिजनों समेत अन्य लोगों ने डेढ़ घंटे से अधिक जाम लगाए रखा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इसके चलते रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed