{"_id":"55cbef2a7c8aa39f1f6a095020117105","slug":"replacing-older-sister-held-short-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन की जगह छोटी परीक्षा देते धरी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बहन की जगह छोटी परीक्षा देते धरी गई
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अव्यवस्थाओं का बोलबाला
विज्ञापन
दिखा। जिले के 144 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नहीं
पहुंचा। केंद्र व्यवस्थापकों ने अपने कर्मियों के साथ परीक्षा कराई। इसके
अलावा छात्रों की हाजिरी भेजने के लिए सिम कार्ड तमाम केंद्रों पर काम ही
नहीं कर सके, जबकि नकल रोकने के लिए चार में तीन उड़नदस्ते कोई कमाल नहीं
दिखा सके।
हाईस्कूल के हिंदी प्रश्नपत्र में 6,946 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि सुबह की पाली में हिंदी के पेपर में बीएसए के सचल दल ने कन्हैयालाल अग्निहोत्री कालेज चियासर में एक छात्रा को अपनी बहन की जगह पर पेपर देते हुए पकड़ लिया और छात्रा की कापी को सील कर गुरसहायगंज कोतवाली लाया गया।
ज्ञात हो कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पहले जिला प्रशासन ने नकलचियों पर नकेल कसने के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे, पर परीक्षा शुरू होने के बाद यह सब दावे खोखले हो गए। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स के न पहुंचने से लोग छात्रों को नकल कराने के लिए खिड़कियों से ताकझांक करते रहे।
इसके अलावा परीक्षा केंद्र के आसपास ही टहलते नजर आए। हालांकि, परीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने तिर्वा क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। इस दौरान बाहर लगी भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया।
इसके अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया, पर कोई नकलची नहीं पकड़ पाए। बीएसए रामकरन यादव, डीआईओएस केपी सिंह यादव, डायट प्राचार्य, डयोढ़ा प्रधानाचार्य के उड़नदस्ते ने सुबह व शाम पाली इंटरमीडिएट के हिंदी प्रश्नपत्र में छापामारी की।
डीआईओएस केपी सिंह यादव के उड़नदस्ते ने शाम की पाली में एके रहमानिया इंटर कालेज, अवंतीबाई वीरांगना विद्यालय में दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। उधर, बोर्ड परीक्षा में अबकी परीक्षार्थियों की हाजिरी भेजने के लिए सभी को वोडाफोन के सिम कार्ड मुहैया कराए गए थे।
इस सिम से हाजिरी आनलाइन भेजनी थी, पर कहीं वोडाफोन ने काम किया तो कहीं यह चालू ही नहीं हुए। उदैतापुर के बिट्टी देवी इंटर कालेज के प्रबंधक योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हाजिरी भेजने के लिए कई प्रयास किए गए, पर वोडाफोन सिम ने काम ही नहीं किया।
उधर, हाईस्कूल में सुबह की पाली के हिंदी प्रश्नपत्र में बीएसए रामकरन यादव के बैच ने कन्हैयालाल अग्निहोत्री कालेज चियासर में एक छात्रा को अपनी बहन की जगह पर हिंदी का पेपर देते हुए पकड़ लिया। छात्रा की कापी सील कर गुरसहायगंज कोतवाली लाया गया, पर उक्त छात्रा के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अधिकारियों से मामले को लेकर जब पूछा गया तो सभी का गोलमोल जवाब आया। सुबह पाली में चियासर विद्यालय में बीएसए के बैच ने एक छात्रा को अपनी बड़ी बहन की जगह पर परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए छात्रा के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। साथ ही उक्त छात्रा उसी स्कूल में इंटर की छात्रा है।
गुरसहायगंज कोतवाली में बीएसए ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। इस पर कोतवाल ने महिला सिपाही न होने की समस्या बता हाथ खड़े कर लिए गए। जिले के बड़े अफसरों के संज्ञान में मामला आने पर दो महिला सिपाही पहुंची, पर फोन की घंटियां बजने पर छात्रा को कोतवाली से घर जाने के निर्देश दे दिए गए।
इस बाबत डीआईओएस केपी सिंह यादव का कहना था कि बीएसए को जानकारी होगी। अभी तक उनके पास कोई लिखित नहीं आया है। बीएसए का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक से मामले की विधिवत जांच के आदेश दिए गए हैं। छात्रा की जांच की जा रही है।