{"_id":"5db091b28ebc3e93c52f1533","slug":"remove-encroachment-from-the-roadside-dm-kannauj-news-knp521644944","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे से हटवाएं अतिक्रमण-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे से हटवाएं अतिक्रमण-डीएम
विज्ञापन
कन्नौज। सड़कों के किनारे से अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाया जाए। एक सप्ताह में कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। यह निर्देश डीएम रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट में जेब्रा क्रासिंग, रंबल बार, स्पीड ब्रेकर आदि का काम कराया जाए। तिर्वा क्रासिंग ओवरब्रिज के दोनों छोरों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने के बाद यदि दोबारा होता है तो संबंधित थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी ठहराई जाए।
जिलाधिकारी ने तिर्वा से इंदरगढ़ मार्ग पर झाड़ियां अधिक होने पर तत्काल झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए। गोवर्धनी तिराहा, पाल चौराहा, तेराजाकेट, मलिकपुर, करमुल्लापुर आदि स्थलों पर दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। इन जगहों के अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके विद्यालय के पास नगर पालिका की ओर से कूड़ा डाला जा रहा है। इस पर डीएम ने ईओ कन्नौज को कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए। तिर्वा क्रासिंग ओवरब्रिज के तालाब के आसपास की गंदगी भी तत्काल हटाने के लिए कहा। डीएम ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा नियम के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि लापरवाह विभाग के अधिकारियों को बैठक के अतिरिक्त भी समय-समय पर पत्राचार कर कार्यवाही के संबंध में जानकारी की जाए। इसके बावजूद सुधार नहीं होता है तो संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा जाएगा।
वहीं डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ पाने से कोई भी बच्ची वंचित न रहे। आवेदन पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग शत-प्रतिशत कर ली जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा विभाग में पंजीकरण में वृद्धि में प्रगति सही न पाए जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने और ज्यादा से ज्यादा कंप्यूटर लगाकर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।