फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Recovery will be made from Pradhan, three secretaries and technical assistant

Kannauj News: प्रधान, तीन सचिव और तकनीकी सहायक से होगी रिकवरी

Tue, 22 Jul 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be made from Pradhan, three secretaries and technical assistant
कन्नौज। मनरेगा में अधिक मानव दिवस सृजित कर श्रमिकों को भुगतान देने की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई तय हो गई है। डीसी मनरेगा ने मंगलवार को प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से रिकवरी कराने के आदेश खंड विकास अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में पति और पत्नी का जाॅबकार्ड एक हाेने का नियम है। साथ ही प्रति परिवार को 100 मानव दिवस देने का प्रावधान है। सौरिख ब्लाॅक की ग्राम पंचायत जाफराबाद में दंपतियों को नियम के विरुद्ध मजदूरी दे दी गई। यहां पति और पत्नी को अलग मजदूरी दे दी। वर्ष 2022-23 और 2023-24 में कुल 500 दिन की मजदूरी दे दी। इस पर गांव के आलोक कुमार ने डीएम, डीसी मनरेगा समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एडीओ पंचायत अतुल मिश्र ने जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने पर डीसी मनरेगा दिनेश कुमार यादव ने बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता को पत्र भेजकर प्रधान ऊषा देवी, तकनीकी सहायक संजीवन और कार्यकाल के दौरान तीन सचिव से रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2022-23 और 2023-24 में सचिव सूरज पटेल, राज विक्रम और अनुज मिश्र सचिव थे। विभाग के अनुसार सचिव से तिहाई (तीन गुणा) रिकवरी की जाएगी। बाकी रिकवरी प्रधान और तकनीकी सहायक से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने बताया कि पिछले कार्यकाल में इन दंपतियों के जाॅब कार्ड बने थे। उन्हीं के कार्यकाल से मानव सृजित होते आए हैं। उन्होंने भी मानव सृजित किए थे। शिकायतकर्ता आलोक कुमार चुनाव की रंजिश मानते हैं। इसलिए शिकायतें कर रहे हैं। शिकायतों की वजह से पिछले दो वर्ष से वह मनरेगा कार्य नहीं कर रहे हैं। डीसी मनरेगा दिनेश कुमार यादव ने बताया कि प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से रिकवरी के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed