{"_id":"6ab6bb5e77e7c12e890951a5","slug":"even-lord-indra-showered-rain-during-the-farewell-of-vighnaharta-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156667-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विघ्नहर्ता की विदाई में इंद्रदेव भी बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विघ्नहर्ता की विदाई में इंद्रदेव भी बरसे
विज्ञापन
छिबरामऊ। गणेश महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन के साथ समापन हुआ। झमाझम बारिश के बीच विसर्जन यात्रा निकालकर विघ्नहर्ता को विदाई दी गई। भक्तों का कहना था कि बप्पा की विदाई में इंद्रदेव भी जमकर बरसे।
सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया था। दोपहर बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। बारिश के न थमने पर इंदिरा आवास काॅलोनी, माली वाली गली, पीपल वाली गली, ताजपुर रोड, मोहल्ला बजरिया, बस्तीराम, दीक्षितान, रामपुर बैजू, विशुनगढ़ रोड समेत महोत्सव पंडालों से भक्तों ने गणपति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्त बैंडबाजे तथा डीजे की धुनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। बाद में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के उद्घोष के साथ सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब में मूर्तियों का सामूहिक विसर्जन किया गया।
फोटो:31: विसर्जन यात्रा में शामिल युवक। संवाद
विसर्जन यात्रा में जमकर उड़ा अबीर गुलाल
खड़िनी। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रामलीला मैदान से निकली विसर्जन यात्रा में युवाओं ने डीजे पर नृत्य किया और अबीर उड़ाया। पौराणिक खंडेश्वर मंदिर से शुरू हुई विसर्जन यात्रा कस्बे में भ्रमण कर नहर पुल पार स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर पहुंची। जहां गंग नहर में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
प्रेमपुर। सिद्धपीठ मां आनंदी देवी मंदिर परिसर में चल रहे गणेश महोत्सव का समापन मूर्ति विसर्जन के साथ हो गया। भक्त यात्रा निकालकर भगवान गणेश की प्रतिमा को प्रेमपुर, हरकरनपुर, सुल्तानपुर, ग्राम दीनपुर होते हुए काली नदी पर ले गए। वहां मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष राधाकृष्ण सैनी, मुकेश चंद्र दुबे, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।
बारिश के बीच धूमधाम से हुआ मूर्तियों का विसर्जन
विशुनगढ़। कस्बे में गणपति महोत्सव के बाद सात प्रतिमाओं का शुक्रवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। बैंडबाजे और डीजे के साथ निकली शोभायात्रा मुख्य बाजार, चुन्नीगंज चौराहा, रामलीला मैदान और नुनार मोहल्ले से होकर गुजरी। पुलिस ने सभी मूर्तियों को सौरिख रोड पर एकत्र कर उस्मानपुर चौराहा स्थित काली नदी में सुरक्षित विसर्जित कराया।
फोटो:32: विसर्जन यात्रा में अबीर उड़ाती युवतियां। संवाद
बारिश में भी नहीं थमा भक्तों का उत्साह
सिकंदरपुर। नगर पंचायत सिकंदरपुर के भगत सिंह नगर स्थित हनुमान मंदिर, बजरिया रोड स्थित शिव मंदिर और शास्त्री नगर के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से सिद्ध विनायक भगवान गणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। बारिश के बीच भक्त ढोल नगाड़ों और डीजे की धून पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़े। मां शीतला देवी मंदिर करमुल्लापुर से तीनों प्रतिमाएं एक साथ काली नदी स्थित दरौरा पुल पहुंची, जहां पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया गया।
-- --
फोटो :20: विसर्जन शोभायात्रा में थिरकते युवा। संवाद
फोटो:21: ट्रैक्टर पर प्रतिमा लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद
निकली बप्पा की विसर्जन यात्रा
कन्नौज। जिले में 10 दिनों तक चले गणेशोत्सव का शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। सुबह से ही गणेश पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधि-विधान से भगवान गणेश का हवन-पूजन और आरती की गई। इसके बाद दोपहर में रिमझिम फुहारों के बीच गणपति बप्पा की मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।
बप्पा चले अपने धाम
तालग्राम। कस्बे के मोहल्ला गिर्री कुआं स्थित बाबा पकड़िया वाले सेवा धाम में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा शुक्रवार को बारिश की फुहारों के बीच निकाली गई। बाबा पकड़िया सेवा समिति के तत्वावधान में निकली यात्रा बजरिया, टीला, बड़ा बाजार, जयनगर, शिवाला मंदिर, होली मोहल्ला होते हुए सिंघीरामपुर गंगा घाट पहुंची। यहां पर मूर्तियों को विसर्जित की गई।
जयकारों के बीच काली नदी में विसर्जित हुई बप्पा की प्रतिमा
जलालाबाद। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। कस्बे के मनसा देवी मंदिर में स्थापित बप्पा की प्रतिमा का हवन-पूजन किया गया, फिर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली।रिमझिम बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ यात्रा मनसा देवी मंदिर से दक्षिणमुखी दरबार, खेरापति मंदिर होते हुए काली नदी तट पर पहुंची।
पानी की फुहारों में भीगा भक्ति का रंग
गुरसहायगंज। शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच नगर में श्रीगणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुबह से हो रही बारिश के कारण श्रद्धालुओं को थोड़ा इंतजार करना पड़ा, फिर प्रतिमा को पॉलीथिन से ढककर वाहन पर विराजमान किया गया। भक्ति के आगे मौसम भी फीका पड़ गया।