{"_id":"60198f9b8ebc3e39e57d5688","slug":"rape-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6095165185","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मी ने शिक्षिका से दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मी ने शिक्षिका से दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के साथ ब्लाक संसाधन केंद्र पर तैनात संविदा कर्मी ने दुष्कर्म किया। अब वह शिक्षिका को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि वह एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। आरोप है कि ब्लाक संसाधन केंद्र पर संविदा के पद पर कार्यरत सागर मिश्रा पांच जनवरी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने शिकायत करनी चाही तो सागर ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मेरे खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। नवंबर में 2020 में खाते से आठ लाख रुपये का लोन भी करा लिया। शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत एसपी प्रशांत वर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी संविदा कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।