फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ranjit became District President of Jan Ekta Party

रंजीत बने जन एकता पार्टी के जिलाध्यक्ष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Ranjit became District President of Jan Ekta Party
17सीएचबीपी55: रंजीत सिंह। रंजीत बने जन एकता पार्टी के जिलाध्यक्ष संवाद न्यूज एजेंसी विशुनगढ़। जन एकता पार्टी (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने रंजीत सिंह को कन्नौज जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रंजीत सिंह का कहना है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे। ------------------------------------ चारपाई से बैठने से मना करने पर दबंगों ने गार्ड को पीटा - पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ की कार्रवाई, गाड़ी को किया सीज संवाद न्यूज एजेंसी सौरिख। चारपाई पर बैठने से मना करने पर एक पक्ष ने गार्ड को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी कन्हैया पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 148 नंबर पुल पर उसकी गार्ड में तैनाती है। मंगलवार की शाम को बलेनो कार पर सवार होकर संदीप व लोकेश अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पर आए और उसकी चारपाई पर बैठने लगे। जब उसने मना किया तो उक्त लोग गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया और चारपाई को नहर में फेंक दिया। शोरगुल सुनकर जब लोग आ गए तो उक्त युवक कार छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और इसे सीज कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की गई है। ----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed