{"_id":"1c1e4b0e5d793372bc7bdb218287e821","slug":"rambarat-on-floats-pushpwarsha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबारात की झांकियों पर की पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबारात की झांकियों पर की पुष्पवर्षा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा रोड पर चल रही रामलीला में शनिवार को श्रीराम
विज्ञापन
की बारात धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों को देखने के लिए काफी
लोगों की भीड़ उमड़ी। बारात का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
आदर्श रामलीला समिति पुरानी गल्ला के तत्वावधान में तिर्वा रोड पर चल रही रामलीला के तहत शनिवार को रामबारात निकाली गई। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश जी की झांकी का समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर पूजन कर झांकियों को रवाना किया। बरात में आधा दर्जन घोड़ी उन पर सवार लोगों के इशारे पर नृत्य कर रही थीं।
इसके बाद सीने में बसे राम को दिखाते हुए हनुमान, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, फिल्मी गीतों या नृत्य करते अंग्रेजों की टोली, मयूर नृत्य करते कलाकार आदि की झांकियां चल रहीं थीं। रथ पर भरत-शत्रुघ्न विराजमान थे। बारात में अपने गुरु के साथ राम-लक्ष्मण की झांकी भी चल रही थी।
इसके आगे चल रहा बैंड भक्ति गीतों की धूम मचाए था। डीजे की धुनों पर लोग थिरक रहे थे। बारात पूर्वी रेलवे क्रासिंग, जीटी रोड तिराहा, चकोर रोड होते हुए तिर्वा रोड पर बनाई गई जनकपुरी पहुंचीं। यहां राम विवाह संपन्न हुआ। बारात में चल रही झांकियों की आरती उतारकर लोगों ने पुष्पवर्षा की।
इस दौरान भारी वाहनों के शहर में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस मौके पर रावेंद्र दीक्षित, हरीश भार्गव, संजय तिवारी, सचिन दीक्षित, अनिल गुप्त, छोटे ठाकुर, संतोष चतुर्वेदी, रवि गुप्त आदि मौजूद थे।