{"_id":"4eb11a8bcc5e043de031da4dea28cfe9","slug":"raju-yadav-elected-psm-student-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू यादव बने पीएसएम छात्रसंघ अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू यादव बने पीएसएम छात्रसंघ अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसएम कालेज के छात्रसंघ चुनाव में सपा समर्थित उम्मीदवार ने समाजवादी गढ़ में विजय पताका फहरायी। भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 390 वोटों से करारी शिकस्त दी। महामंत्री पद पर सोमू सैनी ने आखिरी चरणों में निकटतम प्रतिद्वंदी को 35 मतों से हराकर जीत अपनी झोली में डाल ली। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पीएसएम महाविद्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में समर्थकों का जमघट लग गया। बैंड-बाजों के साथ समर्थकों ने थिरकते हुए खुशी का इजहार किया।
पीएसएम महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग हुई। महाविद्यालय में अध्यनरत 1647 छात्र-छात्राओं ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अपना टैंपों हाई करने के लिए छात्र समर्थकों ने सुबह से दोपहर तक जमकर कंपैनिंग की। छात्राओं के पैर छूकर उनसे वोट देने की चिरौरी की।
दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुई मतगणना में सपा समर्थित उम्मीदवार राजू यादव ने पहले चक्र की गणना में रनर प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह को 65 वोटों से पछाड़ दिया। इसके बाद किसी भी चक्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बढ़त नहीं बना पाए। आखिरी चक्र के परिणाम के बाद राजू यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन
महामंत्री पद के प्रत्याशी सोमू सैनी पहले चक्र की गणना में 28 वोटों से पीछे हो गए। दूसरे राउंड में भी वह बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन इसके बाद चार चरणों में बढ़त बनाकर विजय हासिल कर ली। प्राचार्य सुनीति मिश्रा ने अध्यक्ष और महामंत्री पद पर जीते प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की।
इस दौरान एडीएम रमेश चंद्र यादव, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, संदीप कुमार, सीओ करन सिंह, निर्वाचन प्रभारी डा.लालचंद्र शर्मा ने जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा। अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजू यादव की जीत के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने वोट देने वाले छात्र-छात्राओं का आभार जताया।
कहा कि वह पिछले काफी सालों से छात्र राजनीति में है, और इसकी बदौलत ही दलगत राजनीति में पहुंचे हैं। वहीं वीर सिंह गुट के संचालक अशोक सिंह ने कहा कि उनके प्रमुख नेता वीर सिंह के जेल में बंद होने के कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके बाद महाविद्यालय गेट से तिर्वा क्रासिंग तक विजय जुलूस बैंडबाजों के साथ निकाला गया।
इस मौके पर नीलू यादव, संजू कटियार, बउअन तिवारी, प्रियेश यादव, अमित यादव, सतेंद्र यादव, एतिशाम हुसैन बिल्लू, लालू पाल, रानू पांडेय, आशीष पांडेय, भानू गुप्ता, शोभित प्रताप सिंह, संतोष चतुर्वेदी, निष्कर्ष कटियार, सोमू दुबे, राजेश पाल, विपिन यादव, अजय शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र नेता मौजूद रहे।