फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raju tried, Shikha wasted

Kannauj News: गृहस्थी बचाने के लिए राजू ने किया प्रयास, शिखा ने किया बर्बाद

Fri, 09 Jun 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 09 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Raju tried, Shikha wasted
छिबरामऊ। मां के बहके कदम से न सिर्फ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, बल्कि मां की ममता भरा आंचल भी छूट गया। पिता की हत्या के बाद गुमसुम खड़े मासूम खामोश नजरों के साथ लोगों को निहार रहे थे। अब इन तीन मासूमों की परवरिश कौन करेगा, फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। लोगों के बीच चर्चा है कि पत्नी की हरकतों से तंग होने के बावजूद राजू ने गृहस्थी बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन शिखा ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर निवासी राजू शर्मा की शादी 10 साल पहले तिर्वा कोतवाली के ग्राम गांगेमऊ निवासी शिखा शर्मा से हुई थी। राजू के तीन बच्चे नंदिनी (08), वंदिनी (06) और ऋषभ (04) हैं। मोहल्ले के लोगों की जुबान पर शिखा से जुड़ी कई चर्चाएं सामने आईं। लोगों के मुताबिक राजू के मित्र सगीर से उसकी नजदीकी थी। पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। शादी से पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। शादी के बाद तीन साल पहले भी वह प्रेमी के साथ चली गई थी। 32 दिनों बाद राजू उसे तलाश कर घर ला पाया। उसने पत्नी के साथ संबंध बेहतर बनाने की कोशिश की पर सुधार नहीं हुआ और उसका प्रेम प्रसंग सगीर से हो गया। इस बार प्रेमी सगीर के साथ मिलकर पति राजू शर्मा की हत्या में शिखा शर्मा पुलिस की हिरासत में है। शिखा के चालचलन के कारण ससुराल व मायके पक्ष ने संबंध तोड़ लिए।
विज्ञापन

--------------------
बच्चों के बयान ने साफ कर दी तस्वीर
राजू का शव मिलने के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों के साथ अलग-अलग बात की। तीनों बच्चों ने अलग-अलग बयान पुलिस को दिए। तीनों के बयान में समानता थी, जिससे हत्याकांड की तस्वीर साफ हो गई। पुलिस के मुताबिक बच्चों ने सगीर पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
घूंसे से किया वार, फिर चुनरी से दबाया गला
पुलिस से जुड़े लोगों के मुताबिक राजू शर्मा के बच्चों को मेले में छोड़ने के बाद सगीर सीधा राजू के घर पहुंचा और तकिए से मुंह दबा दिया, पर सांस नहीं टूटी। इसके बाद सगीर ने घूंसे और पैर से राजू के मुंह और शरीर पर पहले कई वार किए, जिससे वह चुटहिल तो हुआ लेकिन जान नहीं गई। बाद में सगीर ने शिखा की चुनरी से राजू का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सगीर फरार हो गया। राजू के कान व नाक से खून बह रहा था और चेहरे व सीने में चोटों के कई निशान भी मिले।

------------------
एक महीने पहले ही खाई थी राजू की हत्या की कसम
राजू की पत्नी शिखा का हत्यारोपी सगीर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगीर का भी दोस्त होने के नाते राजू के घर खूब आना-जाना था। एक महीने पहले राजू ने सगीर के सामने ही पत्नी शिखा के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद राजू ने सगीर की हत्या की कसम खा ली और गुरुवार की रात को मंसूबों को अंजाम भी दे दिया। हत्याकांड के बाद भी सगीर के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed