{"_id":"66882966ed34479b5507b190","slug":"raised-the-head-of-mother-india-without-caring-for-life-kannauj-news-c-214-1-knj1005-115411-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जीवन की परवाह किए बिना भारत माता के मस्तक को किया ऊंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जीवन की परवाह किए बिना भारत माता के मस्तक को किया ऊंचा
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शिरकत की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपतियों में से एक थे। उन्होंने देशभक्ति के कारण राजनीति में प्रवेश किया। वर्तमान पंजाब और पश्चिम बंगाल उन्हीं की देन है। उन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए पूरा जीवन भारत माता के मस्तक को ऊंचा करने में लगा दिया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी व कश्मीर हमारा है, जो कश्मीर हमारा है। वह सारे का सारा है।
जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि डॉक्टर साहब संपूर्ण भारत को एक रूप मानते थे। इसीलिए धर्म के आधार पर वे विभाजन के कट्टर विरोधी थे। इस दौरान विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, आनंद सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, रामवीर कठेरिया, ओमकार शाक्य, हरबक्स सिंह आदि मौजूद रहे।