फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rain wreaks havoc, 38 hours of lightning

बारिश का कहर, 38 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc, 38 hours of lightning
मानपुर उपकेंद्र की खराब मशीन को देखते एसडीओ व अन्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में शुक्रवार को सुबह से शाम तक बादल कई बार घिरे, बारिश नहीं हुई। पूरे दिन बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी फाल्ट खोजकर अपने सामने मरम्मत कराते दिखे। इसके बाद भी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। कहीं खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके तो कहीं टूटे पोल बदलने में दिक्कत हुई। मानपुर उपकेंद्र का हाल खराब रहा। तीन इनकमिंग मशीनों में खराबी के चलते एक दर्जन से अधिक कोल्ड स्टोरेज और एक सैकड़ा गांवों को बिजली नहीं मिली। इसके चलते लोगों के फोन बंद हो गए। गांव में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

लगातार बारिश ने बिजली विभाग के कामकाज की पोल खोल दी है। कभी पेड़ छांटने तो कभी खराबी दूर करने के लिए कई-कई घंटे शटडाउन में क्या काम हुआ, यह सामने आ गया। आंधी और पानी से पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। शुक्रवार को पूरे दिन बिजली विभाग ने खराबी दूर करने में लगा दिया। इसके बाद भी सुधर नहीं हो सका। तिर्वा के ग्रामीण क्षेत्र में गिरे और टूटे पोल नहीं लग सके। यही हाल ठठिया, तिर्वा, कढेरा, इंदरगढ़ क्षेत्रों का रहा। पूरे दिन लाइनमैन फाल्ट को खोजते रहे। इसके बाद भी सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

यही हाल जिला मुख्यालय से लगे मानपुर उपकेंद्र का रहा। लाइनमैन गुरुवार की शाम को लाइन चालू करने का प्रयास करते रहे। पूरा उपकेंद्र बंद रहा। शुक्रवार को तीन इनकमिंग मशीनें दगा दे र्गइं। इसके चलते करीब एक सैकड़ा गांवों के अलावा कोल्ड स्टोरेज बंद रहे। एसडीओ से लेकर जेई खराबी दूर कराने का प्रयास करते रहे। रात तक कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल
जलालाबाद। गुरुवार सुबह से हुई भयंकर बारिश और तेज हवा से बिजली की लाइन कई जगह टूट गई। लाइन पर पेड़ गिरने से अनौगी फीडर के 46 गांवों व पंप कैनाल फीडर के 38 गांव, गुगुरापुर फीडर के आधा सैकड़ा गांवों में बिजली न आने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। शुक्रवार शाम पांच बजे गुगरापुर फीडर की सप्लाई शुरू हो सकी। वहीं क्षेत्र के दोनों अन्य फीडरों पर पोल सही करने का काम चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed