फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rain at night before monsoon, dust storm during the day

Kannauj News: मानसून से पहले रात में बारिश, दिन में धूल भरी आंधी

Thu, 20 Jun 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 20 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rain at night before monsoon, dust storm during the day
कन्नौज। मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार रात को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इससे बृहस्पतिवार को सुबह भी मौसम सुहाना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश से तापमान में भी छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लंबे समय से लोगों को गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार था। बुधवार देर शाम आसमान में हल्के बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। लगभग 30 मिनट तक बारिश हुई। बारिश और हवा के चलते मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तो उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। बारिश के बाद निकली धूप के चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम को तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन



इनसेट

तीन जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि बारिश का एक पूर्वानुमान जारी किया गया है। आगामी तीन जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। खेत में खड़ी फसलों के लिहाज से भी बारिश बेहतर साबित होगी। मक्के की कटाई का काम कुछ दिन के लिए प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed