{"_id":"5d79470d8ebc3e93c95f0fcc","slug":"rail-cracked-in-jasoda-railway-track-obstructed-for-four-hours-kannauj-news-knp51300553","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसोदा में पटरी चटकी, चार घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसोदा में पटरी चटकी, चार घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
कन्नौज। जसोदा स्टेशन पर रेल की पटरी चटकी होने की जानकारी मिलने पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेल संचालन को रोककर पथ दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। जिसके चलते करीब चार घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
जसोदा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर निरीक्षण के दौरान रेल कर्मचारियों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे जब पटरी को चटका देखा तो इसकी सूचना जसोदा के सहायक स्टेशन मास्टर अभिषेक मिश्रा को दी। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया। रेल की पटरी चटकी होने की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया गया। कानपुर जाने वाली पैसेंजर, कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस को गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जबकि कानपुर से कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को कन्नौज रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे टीआई फतेहगढ़ सुदर्शन लाल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और मरम्मत का काम शुरू करा दिया। करीब 4 घंटे तक चले मरम्मत कार्य के बाद जब रेल पथ पूरी तरह से ठीक हो गया तब ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब चार घंटा कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटा गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सहायक स्टेशन मास्टर पीके कटियार ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनें लेट हुई है। उधर ट्रेनों के छूटने का सही समय की जानकारी ना होने से यात्री परेशान घूमते रहे। कन्नौज से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी करीब डेढ़ घंटे कन्नौज स्टेशन पर खड़ी रही। पटरी ठीक करने का काम हालांकि रेल पथ बहाल होने के बाद भी चलता रहा।