फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raavan dahan hote hee goonja jay shreeraam,jay shreeraam

रावण दहन होते ही गूंजा जय श्रीराम,जय श्रीराम

Sat, 31 Oct 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
raavan dahan hote hee goonja jay shreeraam,jay shreeraam
ग्वाल मैदान स्थित रामलीला मैदान में खड़ा रावण का पुतला। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शनिवार को राम-रावण की सेनाओं के बीच युद्ध हुआ। राम के धनुष से निकले तीर से रावण धू-धू कर जल उठा। इस पर पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मेले का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन

बाहर से आए कलाकारों ने सबसे पहले रामेश्वर स्थापना, अंगद -रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण और मेघनाथ वध का मंचन किया। मेघनाथ के लक्ष्मण को मूर्छित कर दिए जाने से श्रीराम की सेना में शोक की लहर दौड़ पड़ती है। बाद में हनुमान संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को नया जीवन प्रदान करते हैं। इसके बाद भयंकर युद्ध शुरू होता है। कुंभकरण और मेघनाथ के मारे जाने के बाद राम-रावण के बीच युद्ध होता है। राम के रावण का वध करते ही पुतला आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जल उठता है। श्रीरामलीला के सकुशल संपन्न होने पर संयोजक सौरभ मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया। पुलिसकर्मी सुबह से दुकानदारों को भगाते रहे। राम-रावण युद्ध देखने के लिए उमड़ी भीड़ से सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा सका।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा को जलाया जाता है रावण
कन्नौज में शरद पूर्णिमा को रावण दहन किया जाता है। आचार्य विवेक तिवारी ने बताया कि भगवान श्रीराम व रावण के बीच काफी लंबा युद्ध हुआ था। दशहरा वाले दिन प्रभु श्रीराम ने रावण के नाभि में वाण मारा था तो वह धराशायी होकर जमीन पर गिर पड़ा था। प्राण नहीं त्यागे थे। शरद पूर्णिमा वाले दिन शरीर से प्राण निकले थे। इस वजह से कन्नौज में शरद पूर्णिमा वाले दिन रावण का दहन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नहीं लगेगा मेला
प्रशासन की देखरेख में जसपुरापुर सरैया पुरसा ग्रामसभा में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक चलेगी । कोरोना के चलते कमेटी ने मास्क व सैनिटाइजर की विशेष व्यवस्था की है। कमेटी के अध्यक्ष राज ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन होगा। कोरोना के चलते मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed