फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raamajee kee nikalee savaaree, raamajee kee leela hai nyaaree

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी

Thu, 06 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 raamajee kee nikalee savaaree, raamajee kee leela hai nyaaree
रासलीला खेलते कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी गीत पर जब नगर से राम बारात निकली तो लोग झूम उठे। शहर में बारिश के बावजूद देर रात शुरू हुई राम बारात बड़े धूमधाम के साथ निकली। बारात का नगर में कई जगह स्वागत किया गया। बारात में शामिल जीवंत झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई रंग भूमि जब सिय पगु धारि, रूप देख मोहे नर-नारी आदि उस समय सटीक बैठ रही थीं, जब शहर में निकली श्रीराम की बारात को देखने लोगों ने बारिश की भी परवाह नहीं की। राम बारात बुधवार की शाम छह बजे निकली थी, लेकिन बारिश के चलते देर रात दस बजे शुरू हो पाई। जसु दूल्हा, तसु सजे बाराती कुछ ऐसी थी नगर से निकली मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का बारात।
विज्ञापन


पूर्वी बाईपास से धूमधाम के साथ बारात की शुरूआत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, महामंत्री मनोज दुबे, कोषाध्यक्ष श्यामू चौहान, प्रशांत त्रिपाठी चंदन, देवकीनंदन मिश्रा, अंकुर दीक्षित, पप्पू अग्निहोत्री, अनुराग त्रिपाठी, चंद्रहास कुशवाहा, टीटू अग्निहोत्री, राहुल दीक्षित, बब्बा यादव, प्रेममुरारी दुबे, भाष्कर चतुर्वेदी ने भगवान गणेश और राम दरबार की आरती के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात में करीब 71 से अधिक मनमोहक झांकियां थीं। इसके साथ ही बैंडबाजों की धुन पर लोग झूमते, नाचते चल रहे। करीब तीन किलोमीटर का सफल दस घंटे में पूरा हो सका। रामबारात में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां लोगों को लुभा रही थी। बारात देखने मुख्य मार्ग पर उमड़े जन सैलाब के कारण पैदल चलना दूभर हो गया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे बारात रामलीला मैदान पहुंची। यहां राम-सीता के विवाह की रस्म पूरी हुई। रामबारात में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। शहर के कई मकानों की छतों पर पुलिस बल तैनात था। एसडीएम उदयवीर सिंह, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, कोतवाल आमोद कुमार सिंह, एसएसआई वीके गौतम की अगुवाई में हर झांकी पर पुलिसकर्मी तैनात थे।

झांकियों ने किया भावविभोर
रामबारात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। उसके बाद विश्वामित्र के साथ दूल्हा बने भगवान राम अपने अन्य तीनों भाइयों के साथ रथ पर सवार थे। इलाहाबाद की दो झांकियों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। रासलीला करते कलाकार, राधाकृष्ण का नृत्य, काली अखाड़ा, इटावा की लिल्ली घोड़ी, बर्फ पर नृत्य करते शंकर-पार्वती, कबीला डांस कर रहे कलाकारों के अलावा कई अन्य जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।


बालाओं का नृत्य देखने जुटी भीड़
पुलिस को सबसे ज्यादा मशक्कत रामबारात में शामिल बालाओं के नृत्य की झांकियों पर करनी पड़ी। युवाओं की सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं नर्तकियों के इर्दगिर्द नजर आ रही थी। उनके लटके झटके देखने के लिए उमड़ी भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस बार इन झांकियों के साथ महिला कांस्टेबिलों को भी विशेष तौर पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed