फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Putting at risk sisters arrived

जान जोखिम में डाल पहुंची बहनें

Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Putting at risk sisters arrived

भाई-बहन के अटूट प्रेम की बानगी का नजारा उस समय

विज्ञापन
देखने को मिला जब उमर्दा के अस्थाई पुल से एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं व पुरुष एक साथ गुजर रहे थे। यह नजारा पूरे दिन लोगों को देखने को मिला। इसके अलावा प्राइवेट बसों व मैजिकों पर महिलाओं ने लटककर भी यात्रा की।

ज्ञात हो कि कि उमर्दा में करीब 11 माह पहले बना हुआ पुल ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद सांसद डिंपल यादव ने संज्ञान लेकर तत्काल पुल निर्माण की स्वीकृति दिलवाई। पुल निर्माण का कार्य सेतु निगम को सौंपा गया। कार्य की रफ्तार धीमे होने के चलते पुल का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका।

क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सेतु निगम ने अस्थाई पुल का निर्माण कराया है। जिस पर लोग पैदल निकलकर गंतव्य तक पहुंचते हैं। यह पुल लकड़ी का बना हुआ है। अधिक भार से इसके ढह जाने का खतरा बना है। कुछ माह पहले एक बाइक चालक की अस्थाई पुल से गिरने डूबकर मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को भइया दूज का पर्व होने के कारण सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुल क्रास करने के लिए पहुंची। अस्थाई पुल के उस पार पहुंचने की महिलाओं के बीच मारामारी रही। आलम यह था कि पुल पर एक साथ सैकड़ों की संख्या में लोग गुजर रहे थे। प्रशासन की ओर से किसी भी पुलिस कर्मी की भी ड्यूटी नहीं लगाई गई, जो कि रोकटोक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed