फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   puraanee penshan bahaalee ko lekar shikshakon ne kiya pradarshan

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Jan 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
puraanee penshan bahaalee ko lekar shikshakon ne kiya pradarshan
फोटो-07 डीआईओएस परिसर में धरना-प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय के बाहर दिया धरना
मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षक संघ ने सालों से लंबित पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर शनिवार को डीआईओएस कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।

शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डीआईओएस कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से लागू की गई अंशदायी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पूर्व में लागू पेंशन शुरू की जाए। जनवरी 2020 में फ्रीज किए गए डीए व डीआर को तुरंत बहाल किया जाए। नगर प्रति भत्ता सहित सभी भत्ते पूर्व की भांति दिए जाएं। 50 साल की आयु पूरी कर चुके शिक्षक व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग को रोका जाए। एमकेपीआई आधारित संविदा नियमावली की विचाराधीन कार्रवाई जल्द बंद हो। कहा कि 2014 से बंद सामूहिक बीमा योजना को फिर से शुरू करें। शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएं। इसमें कि शिक्षक अपनी सुविधा के अनुरूप स्थानांतरण करा सकें। शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए। चयन बोर्ड अधिनियम की धारा-21 यथावत रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, मंत्री डॉ. महेंद्र कुमार भारती, सुशील कुमार तिवारी, तंजीम अहमद, एसके चंदेल, मैकूलाल राजपूत, तौकीर अहमद, अंकिता पांडे, मोहम्मद आरिफ, आफताब इदरीशी, दीपक दीक्षित, प्रमोद यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed