{"_id":"5e483a518ebc3ee5a243b68f","slug":"pulwama-hamle-me-jaan-gawane-walo-ko-mile-saheed-ka-darja-kannauj-news-knp544774012","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले में शहीदों को मिले शहीद का दर्जा : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले में शहीदों को मिले शहीद का दर्जा : अखिलेश
विज्ञापन
तिर्वा। पुलवामा में जो सैनिक शहीद हुए है। उन्हें सरकार अभी तक शहीदों का दर्जा क्यों नहीं दे पाई। उनको सरकारी सुविधाएं क्यों नहीं उपलब्ध करा पा रही हैं। सैनिकों को शहीद का दर्जा देकर उन्हें सरकारी सुविधाएं दी जाए। देश की जनता को पुलवामा हमले की सच्चाई नहीं बताई गई। अमेरिका जिस दिन चाह लेगा उस दिन हमले का खुलासा हो जाएगा। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।
शनिवार को वह कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में सपा नेता रावेंद्र सिंह यादव के भाई धर्मेद्र सिंह यादव को तिलकोत्सव कार्यक्रम में बधाई देने उनके घर पहुंचे थे। पैरा मेडिकल कालेज में पहुॅचकर धीमी गति से हो रहे निर्माण पर चिंता व्यक्त की। कहा कि पैरा मेडिकल कालेज चालू होने से डाक्टरों स्टाफ नर्स, टेक्निकलस्टाफ की कमी दूर हो सकती है। इस मौके पर सपा नेता संजय पाठक, रामविलास यादव, राजू यादव, विजय द्विवेदी, राकेश यादव, प्रेमचंद्र यादव, दिनेश बाथम, राजीव चौहान, समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
नहर किनारे इंतजाम होते तो बच जाता कार हादसा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निचली गंग नहर कार हादसे में छह लोगों की हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। कहा कि अगर नहर किनारे बेहतर इंतजाम होते तो यह हादसा बच सकता था। इस हादसे पर भी सरकार पर तल्ख टिप्पणी की। कहा जल्द ही वह मृतक के परिजनों से मुलाकात करेेंगे।