फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pulis par hamale se pahale phesabuk par kee gaee post

पुलिस पर हमले से पहले फेसबुक पर की गई पोस्ट

Fri, 03 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
pulis par hamale se pahale phesabuk par kee gaee post
ड्रोन कैमरे से ली गई मकान की छतों पर रखीं ईंट-पत्थरों की तस्वीर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के कागजियाना मोहल्ले में पुलिस टीम और एलआईयू सिपाही पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की चर्चा जोरों पर है। इस वीडियो में कुछ युवक पुलिस के खिलाफ भड़ास निकालते हुए मारपीट के लिए उकसा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

31 मार्च की दोपहर शहर के मीरवैश टोला मोहल्ले में रहने वाले एक युवक को लॉकडाउन पर घर से निकलने पर कला चौकी पुलिस ने पीट दिया था। युवक ने इसकी जानकारी परिजनों और मोहल्ले वालों को दी तो वह भड़क गए। एक युवक ने वीडियो बनाया था। इसमें वह पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को मारपीट के लिए उकसाते दिख रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। फेसबुक और व्हाट्सएप पर वीडियो खूब चला।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई घटना से पुलिस इस वीडियो का कनेक्शन जोड़ने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक ने पुलिस के प्रति लोगों को भड़काया था। मारपीट करने की बात कही थी। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो को सोशल मीडिया से सर्च कर निकाल लिया है। पड़ताल की जा रही है कि कहीं पुलिस के प्रति लोगों को भड़काकर तो हमला नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो और शुक्रवार को हुई घटना के बीच का कनेक्शन भी जांचा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हुई घटना की निंदा
कन्नौज। कागजियाना मोहल्ले में पुलिस पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर निंदा की जा रही है। कई लोगों ने घटना के वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं। इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी ने इस तरह की घटना को कोरोना से लड़ाई में बाधक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed