फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   protest against bill

सपाइयों ने सांकेतिक ट्रेन रोक जताया विरोध

Sat, 07 Mar 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 07 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest against bill
केंद्र सरकार की ओर से संसद में पेश किए गए भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर सपाइयों ने शनिवार को स्टेशन पर घूम-घूमकर नारेबाजी की। दोपहर 12:30 बजे कासगंज-कानपुर ट्रेन को सांकेतिक रूप से रोककर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


केंद्र की ओर से लाए गए भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर लगातार रार बढ़ती जा रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दल इस बिल को लेकर भाजपा को घेरने में जुट गए हैं। बिल किसी भी सूरत में न पास होने पाए इस कारण पिछले एक पखवारे से राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता-पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन के जरिए अपनी मंशा को बल देने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में सपाइयों ने दोपहर को कन्नौज के रेलवे स्टेशन पर करीब एक सैकड़ा सपाइयों ने हाथों में लिखी हुई पट्टिकाएं लेकर भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी करार देते हुए जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कानपुर-कासगंज ट्रेन को सांकेतिक रुप से रोककर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि इस बिल को सपा किसी भी सूरत में पास नहीं होने देगी। इसके लिए चाहें जो भी लड़ाई लड़नी पड़े उसको लड़ने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरीके से तैयार है। कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव के समय किसानों, गरीबों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता हासिल कर ली, लेकिन अब पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार कार्य कर रही है।

किसानों की बेशकीमती जमीनों को कम दामों में बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर संजू कटियार, नीलू यादव, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, भोले कुरैशी, मदस्सर हसन, विवेक मिश्रा, उमेश त्रिवेदी, आरिफ जमा, प्रियेश यादव, बंटी शर्मा, शैलेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ करन सिंह, कोतवाल भुल्लन यादव, आरपीएफ इंसपेक्टर सहित खूफिया विभाग के अधिकारी भी बराबार मुस्तैद रहे। हालांकि रेलवे विभाग ने ट्रेन रोकने के बावत अभी तक कोई लिखा-पढ़ी नहीं की है। रेलवे का कहना है कि ट्रेन स्टापेज के दौरान रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed