फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   programe on women's day

झिझक मिटाएं और हक को आगे आएं

Sun, 08 Mar 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 08 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
programe on women's day
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यटक आवास गृह में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कहा गया कि महिला घर को स्वर्ग व नर्क बनाने की भूमिका अदा करती है। उसे कलह से बचकर सत्य और ईमानदारी के रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर की कमी को देखना चाहिए। अपने परिवार एवं बच्चों की देखभाल के साथ शक्तिशाली बनना चाहिए। सरकार महिला कल्याण के लिए काफी प्रयत्नशील है। खंड विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने कहा कि महिलाएं अब जागरुक हो चुकी हैं।
विज्ञापन


 महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। भ्रूण हत्या रोकने और बच्चियों को अच्छी शिक्षा पर जोर देने की बात कही। महिलाएं बलिदान की प्रतिमू्र्ति होती हैं, इसलिए उन्हें साहसी बनना पड़ेगा। कंचन कनौजिया ने कहा कि महिलाएं कभी अपने को हीन न समझें। शक्ति बनकर लोगों को रास्ता दिखाएं। नेतृत्व करने वालों से प्रेरणा ले। महिला थाना प्रभारी कौसर परवीन ने कहा कि परिवार का निर्वाहन करिए, सभी की सेवा करिए, लेकिन अन्याय होता है तो उसका प्रतिकर करें। आज कई कानून हैं, जिससे आप अपनी रक्षा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अन्नपूर्णा राजपूत ने कहा कि नारी किसी से कम नहीं है। श्रीमती सलमा ने कहा कि हक दिलाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की जरुरत है। महिलाएं झिझक मिटाएं और हक के लिए आगे बढ़ें। ग्रीन गैंग की लीडर अंगूरी दहारिया ने कहा कि महिलाओं की बात प्रशासन गंभीरता से सुने ऐसा प्रयास किया जाए।

मेरे साथ अत्याचार हुआ और मैने संगठन बनाया। आज नौ हजार से अधिक महिलाएं सदस्य हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि महिलाएं मंजिल तक जब तक नहीं पहुंच सकती जब तक पुरुष का सहयोग न हो। पुरुषों की भी जिम्मेदारी है कि उनको अपनी सोच बदलनी चाहिए। दहेज लेने के मामले में महिलाएं आगे रहती हैं।

इसके लिए सोच में बदलाव की जरूरत है। कार्यक्रम में नन्हीं बालिका नूर फातिमा ने कमली-कमली पर नृत्य किया। मिथलेश राजपूत ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति सिंह ने किया। इस मौके पर कल्पना यादव, सुधा राजपूत, सुनीता राजपूत, अंजुल राजपूत ने विचार रखे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


थानाध्यक्ष ने लगाए ठुमके
महिला दिवस कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने एक दूसरे के साथ अबीर-गुलाल की होली खेली। इस दौरान होली के गीतों पर महिला थानाध्यक्ष कौसर परवीन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे, खंड विकास अधिकारी साधना दीक्षित, ज्योति सिंह सहित अन्य महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। साथ ही सभी होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed