फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Private stall at the festival will be one hundred fifty

महोत्सव में लगेंगे डेढ़ सौ प्राइवेट स्टाल

Mon, 19 Jan 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 19 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Private stall at the festival will be one hundred fifty
विकास भवन में सोमवार को फरवरी माह में प्रस्तावित कन्नौज महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि युवा सम्मेलन, आल्हा गायन, मेंहदी, तांगा, पतंग सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उनको तय समय तक फाइनल कर लेें।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने बताया कि फिलहाल कन्नौज महोत्सव तीन दिवसीय प्रस्तावित है। कार्यक्रमों को देखते हुए एक दिन और बढ़ाए जाने पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। कहा कि महोत्सव में सरकार की ओर से दिए जाने वाले बजट के अलावा अधिक खर्चा आ रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए महोत्सव में विभिन्न तरह के 150 प्राइवेट स्टाल भी लगाए जाएंगे। इन स्टालों से एक हजार रुपया प्रतिदिन किराया लिया जाएगा। जबकि ट्रैक्टर सहित बड़ी कंपनी वालों से ढाई हजार रुपया प्रतिदिन लिया जाएगा। उप कृषि निदेशक से विकास एवं कृषि प्रदर्शनी पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ कहा कि महोत्सव के दौरान ईनामी कूपन की भी व्यवस्था की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा विभाग को स्वस्थ पशुओं की प्रदर्शनी लगाए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि महोत्सव में लगने वाले प्राइवेट व सरकारी स्टालों में बेस्ट स्टाल लगाने वाले तीन-तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।

वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने अवगत कराया कि तहसील स्तर पर मेंहदी व डीआईओएस ने बताया की पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें जो भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे उनको महोत्सव में प्रतिभाग कराया जाएगा।

इस मौके पर परियोजना एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, तिर्वा महेश चंद्र शर्मा, निदेशक एके सिंह कुशवाहा, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, एफएफडीसी निदेशक शक्ति विनय शुक्ला, चिकित्सक रवींद्र शाहू, अधिशाषी अभियंता जल निगम राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी नियुक्त
कन्नौज। महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कन्नौज तहसील रामशंकर झा, कृष्ण चंद्र दुबे, तिर्वा एके सक्सेना, विवेक कुमार, छिबरामऊ प्रदीप प्रधान, गौरव त्रिपाठी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन, (एकल समूह), नृत्य (एकल एवं समूह), लोकनृत्य (एकल एवं समूह), लोकगीत (एकल समूह), नाटक, एकांकी, आरकेस्ट्रा, भजन, कव्वाली आदि शामिल है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बच्चे अपने तहसील स्तर पर नामित अधिकारियों से संपर्क कर अवगत करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed