फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prime is the backbone of democracy : Chouhan

लोकतंत्र की रीढ़ होता है प्रधान : चौहान

Sat, 02 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 02 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Prime is the backbone of democracy : Chouhan

नगर के पीपल गली स्थित कार्यालय पर हुई राष्ट्रीय

विज्ञापन
पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ग्राम पंचायतों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत विकास योजनाएं संचालित करने पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र में रीढ़ की हड्डी के समान होता है। लोकतंत्र को सजीव रखने को सभी प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत विकास योजनाएं संचालित कराते हैं।

राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन एक मजबूत संगठन है। इसके माध्यम से ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न पर रोक लग सकेगी। उन्होंने सभी प्रधानों का आह्वान करते हुए कहा कि वह लोग अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में समानता का व्यवहार करते हुए विकास योजनाओं को संचालित करें।

कहा कि विकास योजनाओं को लेकर प्रधान संगठन संपूर्ण जनपद की ग्राम पंचायतों में यह जागृत पैदा करेगा। इसके साथ ही उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक स्वर से संघर्ष को तैयार रहेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोबरन सिंह यादव, प्रधान जसवंत सिंह, अखिलेश्वर सिंह, रामेंद्र सिंह फौजी ने भी विचार व्यक्त कर विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed