फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Primary School Saraipratap Award for Outstanding School

प्राथमिक विद्यालय सरायप्रताप को उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार

Sun, 02 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Primary School Saraipratap Award for Outstanding School
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक आशीष को सम्मानित करते निदेशक व सचिव। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार मिश्रा की लगन से विभाग को एक बार फिर गौरवान्वित होने का मौका मिला है। सौरिख विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरायप्रताप को उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सवेंद्र विक्रम सिंह, सचिव रूबी सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन ने लखनऊ में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। पूर्व में भी आशीष को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए रंगाई-पुताई कराई गई है। शिक्षण को रोचक बनाने हेतु स्मार्ट क्लास संचालित की जाती हैं। विद्यालय में पुस्तकालय, इंडोर-आउटडोर खेलकूद सामग्री, आकर्षक शिक्षण अधिगम सामग्री से सुसज्जित कक्षा कक्ष की स्थापना की गई है। छात्रों के मनोरंजन के लिए बेकार टायरों से झूलों का निर्माण तथा बागवानी की गई है। छात्रों को शासन की योजनाओं के अतिरिक्त कापी, पेंसिल, बाक्स, क्यूआरकोड युक्त आईकार्ड, टाई, बेल्ट, पानी की बोतल, स्पोर्ट्स यूनिफार्म वितरित की जाती है। बीएसए केके ओझा ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय सरायप्रताप को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह विभाग के लिए गर्व की बात है। जिले के अन्य शिक्षकों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed