फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prices of dry fruits are skyrocketing during the festive season

Kannauj News: त्योहारी सीजन में आसमान छू रहे सूखे मेवे के दाम

Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Prices of dry fruits are skyrocketing during the festive season
कन्नौज। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर सूखे मेवे के दाम आसमान छू रहे हैं। जन्माष्टमी पर सूखे मेवे से प्रसाद और भोग तैयार किया जाता है, इसको लेकर बाजार में महंगाई देखने को मिल रही है। गरी, छुहारे, किशमिश, काजू, चिरौंजी, मखाना समेत कई मेवों के दाम आसमान छूने लगे हैं। पिछली साल के भाव को लेकर तुलनात्मक इस बार लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सूखे मेवे और अन्य खाद्य सामग्री के दाम 20 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन



मेवे से लेकर फलों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। तिर्वा क्रॉसिंग स्थित दुकानदार राधारमण दुबे बताते हैं कि वर्ष 2024 में त्योहारी सीजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा था। इस बार पहले ही लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। कहा कि त्योहारी सीजन पर सूखे मेवे की डिमांड अधिक होने और बारिश होने से सप्लाई बाधित हो रही है। साथ ही अन्य दुकानदारों का कहना है कि सूखे मेवे के दामों पर उछाल होने से खरीदारी तो हो रही है पर कम मात्रा में सामग्री खरीदने पर जोर दे रहे हैं। छुआरा और किशमिश छोड़कर सभी तरह की मेवा सामग्री के दामों में उछाल आया है। इससे दुकानदारों व व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
सूखे मेवा में बढ़ते दामों का अंतर (रुपये प्रति किलोग्राम)

मेवा वर्ष 2024 वर्ष 2025
चिरौंजी 2000 रुपये 2200 रुपये
अखरोट 1100 रुपये 1300 रुपये
मखाना 1200 रुपये 1400 रुपये
काजू 800 रुपये 1000 रुपये
बादाम 600 रुपये 800 रुपये
गरी 200 रुपये 400 रुपये
किशमिश 280 रुपये 300 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed