फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   preprarion of yog divas

योग दिवस पर बंदरों, कुत्तों पर नजर रखेगी पुलिस

Wed, 21 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 21 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
preprarion of yog divas
योग दिवस की सुरक्षा का जायजा लेते एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एएसपी ने कलक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया। साथ ही पुलिस को बंदर और कुत्तों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बुधवार को योग दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट परिसर में होगा। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह योग दिवस के मुख्य अतिथि होंगे। योग का कार्यक्रम सुबह सात बजे से होगा। एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। सरायमीरा चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह को निर्देश दिए कि योग के समय कलक्ट्रेट का रास्ता आम लोगों के लिए बंद रखा जाएगा। केवल योग करने वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जाए। जिस स्थान पर योग का कार्यक्रम चल रहा होगा, वहां पर चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा होगा।
विज्ञापन


पुलिस बंदरों और कुत्तों पर विशेष नजर रखेगी। क्योंकि कलक्ट्रेट में बंदर अधिक संख्या में है। करीब 30 पुलिस जवानों को कलक्ट्रेट में तैनात किया जाएगा। वह कलक्ट्रेट जाने वाले मुख्य गेटों के अलावा कार्यक्रम स्थल के चारों ओर मौजूद रहेंगे। मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने बताया कि योग के कटआउट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायत के कर्मियों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed