फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pregnant woman expelled for demanding dowry, triple talaq

Kannauj News: दहेज की मांग कर गर्भवती को निकाल दिया तीन तलाक

Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman expelled for demanding dowry, triple talaq
कन्नौज। गर्भवती को घर से निकाल पति ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर तीन तलाक दे दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव कुसुमखोर निवासी नगमा ने कोर्ट के आदेश कोतवाली गुरसहायगंज के गांव डुंडवा बुजुर्ग निवासी पति जैनुल, जेठ रजव, सास अख्तरी बेगम, ननद रूकसाना, जेठानी रूखसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 14 अक्तूबर 2018 को उसका निकाह जैनुल के साथ हुआ था। निकाह में परिजनों ने आठ लाख रुपये का दान दहेज दिया था। शादी के कुछ वर्ष बाद ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर नगमा को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच नगमा ने पुत्र मोहम्मद हुसैन, पुत्री सायरा को जन्म दिया।

नगमा तीसरी बार गर्भवती हुई तो ससुरालीजनों ने दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर उसको घर से निकाल दिया। नगमा ने चार अक्तूबर को दहेज उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज कराई है। 15 अक्तूबर को पति सहित ससुरालीजन मायके में आए और गालीगलौज करने लगे। रिपोर्ट होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर पति सहित ससुरालीजनोंं ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed