{"_id":"3162968b5db09f5cb4c75f56801c6198","slug":"prdhanpti-pressing-fire-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति पर गिरी ‘आग’ की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति पर गिरी ‘आग’ की गाज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की मौत के बाद पुलिस चौकी पर पथराव एवं आगजनी
विज्ञापन
करने के मामले में पुलिस ने प्रधानपति सहित 24 नामजद एवं 40 अज्ञात लोगों
के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज किया है। इन सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा
डालने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
अब पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि सोमवार रात ताजपुर रोड पर ग्राम कुंवरपुर लोधपुर चौकी के पास स्कूली बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत एवं एक युवक के घायल होने के बाद बवाल हुआ था। गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर सड़क पर जाम लगा दिया था।
इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने चौकी में धावा बोल वहां तैनात सिपाही श्रीप्रकाश उपाध्याय और देवेंद्र सिंह के साथ हाथापाई करते हुए तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद चौकी में आग लगा दी, जिसमें सरकारी कागजात समेत वहां खड़ी सिपाही की बाइक जलने लगी।
मामले में सिपाही श्रीप्रकाश उपाध्याय ने ग्राम पंचायत कुंवरपुर लोधपुर की नवनिर्वाचित प्रधान बीना के पति श्यामबाबू उर्फ बंटू समेत राधे, कमल सिंह, प्रमोद, राजवीर, अश्वनी, अखिलेश, शंभूदयाल, रामनाथ, मनमोहन, आनंद, गोविंद, पन्नालाल, भोलानाथ, नंदराम, दिलीप, दशरथ, रामकुमार, नन्हू, श्याम, सेवाराम, दिवारीलाल, बृजेश, शेर सिंह समेत 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
इस संबंध में कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उपद्रव करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उधर, कुंवरपुर लोधपुर में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा चौकी में किए गए बवाल के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मामले में नामजद किए गए आरोपी पलायन कर चुके हैं।
लोगों का आरोप है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए बस चालक और उसके साथी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था, पर पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। उधर, पुलिस ने अपनी तहरीर में ग्रामीणों के हमलावर होने के बाद शुरू हुए उपद्रव का फायदा उठाकर हिरासत में बैठे चालक के फरार होने की बात कही है।