{"_id":"5ee65e228ebc3e4325012990","slug":"pravasi-kannauj-news-knp5655482113","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बिहार गए 3221 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बिहार गए 3221 श्रमिक
विज्ञापन
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर बैठने जाते बिहारी मजदूर
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शासन व प्रशासन की काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार बिहार के श्रमिकों को करीब एक साल बाद घर जाने को हरी झंडी मिली। लॉकडाउन में स्पेशल ट्रेन से घर वापसी कर रहे श्रमिकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। रविवार को दो स्पेशल ट्रेनों से 3221 श्रमिकों को बिहार भेजा गया। प्लेटफार्म पर सभी श्रमिकों को टिकट के साथ लंच पैकेट व पानी दिया गया।
रविवार दोपहर करीब दो बजे कासगंज से खाली ट्रेन कन्नौज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद नवीन मंडी में एकत्र बिहार के श्रमिकों को ट्रैक्टर आदि से सरायमीरा लाया गया। इसमें तहसील तिर्वा के 09 भट्टों के 707 श्रमिक, सदर तहसील के 04 भट्टों के 399 श्रमिक और तहसील छिबरामऊ के 04 भट्टों के 515 समेत कुल 1621 श्रमिक शामिल थे।
ट्रेन को शाम चार बजे के बाद बिहार के लिए रवाना किया गया। इसी तरह दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से छिबरामऊ के 16 ईंट भट्टे पर कार्यरत 1600 श्रमिकों को शाम सात बजे रवाना किया गया। एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद, सीओ श्रीकांत प्रजापति, एसीएम प्रशांत कुमार, एसडीएम तिर्वा जयकरन, एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार, आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद लाकड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज भी जाएगी स्पेशल ट्रेनें : सोमवार को भी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए दो से तीन घंटे अंतराल पर रवाना होगी। इन ट्रेनों से बिहार प्रांत के करीब 3200 श्रमिकों को भेजा जाएगा। रविवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना होेने के बाद प्रशासनिक अफसर सोमवार को जाने वाली ट्रेनों की तैयारियों में लग गए। इससे श्रमिकों को भेजने के दौरान कोई दिक्कत न आए।