Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pratiyogitaon se milata hai aage badhane ka mauka

प्रतियोगिताओं से मिलता है आगे बढ़ने का मौका

Wed, 30 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
pratiyogitaon se milata hai aage badhane ka mauka
प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन(कन्नौज)। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन रामलीला मैदान पर किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने किया। प्राथमिक स्तर पर पचास मीटर दौड़ में विवेक कुमार प्रथम, अश्वनी कुमार द्वितीय, विमल कुमार तृतीय, पचास मीटर बालिका वर्ग में रिया प्रथम, रेनू द्वितीय, राखी तृतीय, सौ मीटर बालक वर्ग में अतुल कुमार प्रथम, नितेश द्वितीय, अमित तृतीय, सौ मीटर बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, डोली द्वितीय, कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग लंबी कूद में आकाश प्रथम, विजय द्वितीय, विवेक तृतीय, बालिका वर्ग में रिया प्रथम, पूजा द्वितीय, राखी तृतीय स्थान पर रहीं।
सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में अफजल प्रथम, अजय द्वितीय, नितिन तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में अफजल प्रथम, अमित द्वितीय, नितिन तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर बालिका वर्ग में साइना बानो प्रथम, अंशिका द्वितीय, संगीता तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में ममता प्रथम, राधा रानी द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी (बालक वर्ग ) में भगवंतपुर टीम प्रथम, आलम शाह पुर्वा की टीम द्वितीय, सरगौली की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग कबड्डी में नगला महादेव की टीम प्रथम, सरगौली की टीम दूसरे व निजामपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। खो-खो में निजामपुर की टीम ने बाजी मारी। पीटी, समूह गान व जिमनास्टिक खेलों में भी बच्चों ने हाथ आजमाए।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी जय सिंह, अनिल कुमार सिंह चौहान, दिनेश सिंह चौहान, विमल प्रताप सिंह बैस, निर्मल कुमार राजपूत, शिवमंगल सिंह व सूर्यप्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed