फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pradhan beats up laborers for not planting paddy

Kannauj News: धान रोपाई न करने पर प्रधान ने मजदूरों को जमकर पीटा

Sat, 27 Jul 2024 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Pradhan beats up laborers for not planting paddy

विज्ञापन

चपुन्ना। खेतों में धान की रोपाई करने से मना करने पर नाराज प्रधान ने मजदूरों के साथ जमकर मारपीट कर दी। प्रधान ने मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी।

सौरिख थाना क्षेत्र के चिकनपुर निवासी आशा देवी पत्नी धर्मवीर ने बताया कि वह गांव के देवा, सुंदरम, आशा देवी, जीतू, आनंद, प्रीती, जूली, रोशनी के साथ पड़ोसी गांव कुंअरपुर काशीदीन निवासी रामचन्द्र ठाकुर के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। उसी दौरान कुंअरपुर काशीदीन प्रधान बंटी ठाकुर अपने भाई कल्लू व साथी पिंकू व छोटे के साथ वहां आए और गाली-गलौज करते हुए मजदूरों को उनके खेत में धान की रोपाई के लिए ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर उसकी व अन्य मजदूरों को पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन सभी को बचाया। उसके बाद यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित मजदूरों की शिकायत व पीड़ित महिला आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट समेत दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बता दें कि आरोपी प्रधान ओम प्रताप सिंह राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed