{"_id":"60c8eb9a8ebc3e34182a837d","slug":"pradhaanamantree-shaharee-aavaas-yojana-kee-jaanch-mein-bhee-khel-kannauj-news-knp634402829","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जांच में भी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जांच में भी खेल
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जांच के लिए लाभार्थियों से धन उगाही की जा रही है। मंगलवार को महिलाओं ने तहसील पहुंचकर लेखपाल के रुपये मांगने की शिकायत की है।
मोहल्ला सराफान की सुषमा, तकदीरन, संतोषी, जाकिर अली, नगमा, अफसाना, रहीशन, अनीशा, शबनम व हसीना एसडीएम देवेश गुप्ता के पास धन उगाही की शिकायत करने पहुंचीं। एसडीएम के न मिलने पर यहां मौजूद लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में जांच के नाम पर लेखपाल एक हजार से दस हजार रुपये तक मांग रहे हैं। वहीं इस संबंध में नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी। सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए एक साल पहले लोगों ने आवेदन किए थे। चयन प्रक्रिया में धांधली को लेकर शिकायतें हुईं थीं। इसके बाद जांच के लिए कमेटी बनाई गई। जांच पूरी होने तक किस्त भेजने पर रोक लगा दी गई थी। महिलाओं ने एसडीएम को एक सप्ताह पहले जांच के लिए ज्ञापन दिया था। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को दोबारा जांच करने के निर्देश दिए थे।