{"_id":"607dcb2a8ebc3ec369764ac1","slug":"pradhaan-aur-jila-panchaayat-sadasy-pad-ke-samarthak-bhide-pharjee-matadaan-ke-aarop-par-huee-maarapeet-kannauj-news-knp624378581","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थक भिड़े, फर्जी मतदान के आरोप पर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थक भिड़े, फर्जी मतदान के आरोप पर हुई मारपीट
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। ग्राम सभा कर्री में फर्जी मतदान के आरोप पर प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों व इनके एजेंटों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान मतदान करने आए कुछ लोग चुटहिल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक मतदान रुका रहा।
ग्राम सभा कर्री में प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर सुबह सात बजे से मतदान के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई। मतदान के दौरान अर्चना राठौर के एजेंट सुदीप राठौर, सुरेंद्र शाक्य के एजेंट रमाकांत पाल व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप शाक्य के एजेंट आनंद शाक्य में लाइन में लगे मतदाताओं को देख फर्जी मतदान को लेकर बहस शुरू हो गई। तभी अर्चना राठौर के पति पूर्व प्रधान संजय राठौर अपने 15-20 समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंच गए। यह एजेंटों को बाहर निकालने की मांग करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने लाइन में लगीं महिलाओं और पुरुषों के साथ अभद्रता कर दी। यह देख प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी के समर्थक भी पहुंच गए। इनमें मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में बृजेश राठौर, नीलम शाक्य, हेमलता शाक्य को चोटें आईं। माहौल बिगड़ता देख मतदान प्रक्रिया को रोक दिया गया। विवाद की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंच गया। समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। लगभग बीस मिनट बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।