{"_id":"572647f64f1c1bfa525cd218","slug":"practical-in-the-presence-of-police-and-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में प्रैक्टिकल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 01 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
इन दोनों कोर्स में प्रति कोर्स 70-70 सीटों के बैच भरे जाने हैं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महिला डिग्री कालेज अकबरपुर सरायघाघ में रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों और महिला पुलिस की मौजूदगी में होम साइंस का प्रैक्टिकल कराया गया है। तीन घंटे में मैनपुरी और फर्रुखाबाद से आईं परीक्षक ने 154 छात्राओं का प्रैक्टिकल कराया। इस दौरान सात छात्राएं गैरहाजिर रहीं।
विदित हो कि राजकीय महिला डिग्री कालेज में होम साइंस की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। लंबे इंतजार के बाद पिछले शनिवार को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्राओं को बुलाया गया। पूरी तैयारी के साथ पहुंची छात्राओं को काफी देर खड़ा रखा गया बाद में जानकारी दी गई कि प्रैक्टिकल रद कर दिया गया है।
इस दौरान धूप में खड़ी रहने के चलते तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। इस पर छात्राएं भड़क गईं और उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। बाद में प्रशासन ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव व महिला थानाध्यक्ष की मौजूदगी में परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए। इसके तहत विश्वविद्यालय से नामित की गई आरपी महिला डिग्री कालेज मैनपुरी की डा.अनीता सिंह व फर्रुखाबाद की डा.नीता अग्रवाल ने पहुंचकर छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा ली।