फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   praapartee deelar goleekaand mein pulis ne jabt keen do bolero

प्रापर्टी डीलर गोलीकांड में पुलिस ने जब्त कीं दो बोलेरो

Wed, 19 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
praapartee deelar goleekaand mein pulis ne jabt keen do bolero
विशुनगढ़(कन्नौज)। प्रापर्टी डीलर राहुल दुबे पर गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा के नेतृत्व में पुलिस ने गैर जनपद के गांव में छापा मारा। आरोपियों के न मिलने पर यहां खड़ीं दो बोलेरो को पुलिस अपने साथ विशुनगढ़ थाने ले आई।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के ग्राम नगला कंज के पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव के गांव से लौट रहे प्रापर्टी डीलर 40 वर्षीय राहुल दुबे पर मंगलवार रात गोली चलाई गई थी। घायल प्रापर्टी डीलर के भाई चमन प्रकाश ने नगला कंज निवासी दीपू, जितेंद्र व एक अन्य के खिलाफ विशुनगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी रात पुलिस छापामारी करती रही। क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छिबरामऊ कोतवाल विनोद मिश्रा, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश व एसओजी टीम को लगाया गया है। गैर जनपद के थानों से पुलिस संपर्क बनाए हुए है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के घर की कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

चुनाव के कागज पूरे करने गए थे नगला कंज
प्रापर्टी डीलर राहुल दुबे नगला कंज के पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव के पार्टनर ही नहीं प्रतिनिधि भी हैं। इस चुनाव में सुरेंद्र यादव चुनाव हार गए हैं। चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ था। इसका मुकदमा बेवर थाने में दर्ज है। ग्रामसभा नगला कंज में सदस्य पद के छह पदों पर उपचुनाव होना है। इसके कागज पूरे कर राहुल दुबे अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed